विल जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…चौथी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर के बराबर पहुंचे

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

विल जैक्स ने T20 WC में रचा इतिहास, चौथी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Last Updated:

Will Jacks scripts history: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने वह कर दिखाया है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में विरले ही देखने को मिलता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में जैक्स ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसने उन्हें महान ऑलराउंडर शेन वॉटसन के समकक्ष खड़ा कर दिया है.

विल जैक्स ने T20 WC में रचा इतिहास, चौथी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड Zoom

27 साल के विल जैक्स चौथी बार इस विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के विल जैक्स ने वह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जिसने उन्हें महान शेन वॉटसन की लिस्ट में खड़ा कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 18 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेलकर जैक्स इस टूर्नामेंट में चौथी बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉटसन (2012) के एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक बार यह अवॉर्ड जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जैक्स टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में चार बार यह सम्मान पाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को शान से सेमीफाइनल में पहुं चाया है.

विल जैक्स (Will Jacks) इस टूर्नामेंट में चौथी बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉटसन के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जो उन्होंने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में बनाया था. वॉटसन ने उस साल एक ही एडिशन में 4 बार यह अवॉर्ड जीता था. अब 14 साल बाद, विल जैक्स ने उसी करिश्मे को दोहराते हुए दुनिया को अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. वे टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में चार बार यह सम्मान पाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

27 साल के विल जैक्स चौथी बार इस विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द मैच.

18 गेंदों में पलटी मैच की बाजी
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत इंग्लैंड के लिए आसान नहीं थी. जब टीम मुश्किल में फंसी थी, तब विल जैक्स ने अपनी आक्रामकता को हथियार बनाया. उन्होंने मात्र 18 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस छोटी लेकिन ‘इम्पैक्टफुल’ पारी ने कीवी गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में गजब का संतुलन दिखाया. उन्होंने स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ मैदान के चारों ओर रन बटोरे. रेहान अहमद के साथ मिलकर उन्होंने सातवें विकेट के लिए नाबाद 44 रनों की साझेदारी की, जिसमें जैक्स ने नेतृत्व की भूमिका निभाई.

ग्लेन फिलिप्स के ओवर में मचाया तबाही
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 18वां ओवर रहा. ग्लेन फिलिप्स, जो अब तक किफायती रहे थे, उनके खिलाफ विल जैक्स ने मोर्चा खोला. इस ओवर में आए 22 रनों ने मैच को न्यूजीलैंड के हाथों से पूरी तरह खींच लिया.

इंग्लैंड के नए ‘मैच विनर’ का उदय
इंग्लैंड के पास जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन इस वर्ल्ड कप में विल जैक्स ‘एक्स-फैक्टर’ साबित हुए हैं. टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों से लेकर सुपर-8 के इस निर्णायक मुकाबले तक, जैक्स ने हर बार मुश्किल परिस्थितियों में टीम को उबारा है. 4 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनना यह दर्शाता है कि वे केवल रन नहीं बना रहे, बल्कि अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार ले जा रहे हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP