most economical bowlers in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 महाकंजूस गेंदबाज, सबसे ऊपर भारतीय बॉलर का नाम

Share to your loved once


Last Updated:

most economical bowlers in T20 World Cup history: टी20 क्रिकेट में फैंस चौके-छक्कों की गूंज से रोमांचित होते हैं, लेकिन कई बार गेंदबाज अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को शांत कर अकेले दम पर मुकाबला पलट देते हैं. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे गेंदबाज हैं, जिनका इकॉनमी रेट शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर जैसे गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. इस स्टोरी में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के उन 5 ‘महाकंजूस’ गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इकॉनमी सबसे बेहतरीन रहा है.

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में अब तक 5 सबसे किफायती गेंदबाजों की बात करें तो सबसे ऊपर आयरलैंड के जोशुआ लिटिल हैं. उन्होंने एक ही मुकाबला खेला, जिसमें 4 की इकॉनमी से सिर्फ 16 रन दिए. दूसरे नंबर पर नीदरलैंड के पॉल वैन मीकेरेन हैं. इन्होंने भी एक ही मुकाबला खेला और 5 की इकॉनमी से सिर्फ 20 रन दिए.

तीसरे स्थान पर टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह. बुमराह ने 5 मैच खेले हैं और 5.62 की जबरदस्त इकॉनमी से 16 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 90 रन ही खर्चे हैं. न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और यूएसए के मोहम्मद मोहसिन इस लिस्ट में फिलहाल चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. सैंटनर ने 6 मैचों में 18 ओवर फेंके हैं, जिसमें उनकी इकॉनमी 5.88 की रही है. वहीं, मोहसिन ने चार मैच खेलते हुए 12 ओवर की गेंदबाजी की. उनकी इकॉनमी 6 की रही.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे किफायती गेंदबाज की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर टीम इंडिया के पूर्व पेसर प्रवीण कुमार का नाम है. प्रवीण कुमार ने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले थे. इन दो मुकाबलों में प्रवीण ने चार ओवर की गेंदबाजी की और 4.25 की इकॉनमी से सिर्फ 17 रन दिए. उन्हें दो विकेट भी मिले. प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 8 विकेट चटकाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरे नंबर पर पीएनजी के जॉन करिको हैं. करिको ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले खेले थे. इन तीन मैचों में पीएनजी के इस गेंदबाज ने 11 ओवर फेंके. इस दौरान उन्होंने 4.54 की बेहतरीन इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 50 रन ही खर्चे. 22 साल का यह बॉलर अब तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुका है, जिसमें 29 विकेट झटके हैं.

युगांडा के ऑलराउंडर फ्रैंक न्सुबुगा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के तीसरे सबसे किफायती गेंदबाज हैं. फ्रैंक न्सुबुगा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दो मैच खेले और 7 ओवर बॉलिंग की. इस दौरान उन्होंने 33 रन दिए. उनका इकॉनमी 4.71 रहा. फ्रैंक न्सुबुगा युगांडा के अनुभवी खिलाड़ी हैं. 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह 76 विकेट चटका चुके हैं.

यूएई के जहूर खान चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले थे, जिनमें 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 57 रन ही दिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.75 की रही. 36 साल के जहूर को 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है. इस फॉर्मेट में वह 72 विकेट चटका चुके हैं.

आयान अफजल खान भी यूएई से खेलते हैं. 20 साल के इस ऑलराउंडर ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलते हुए 4.75 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी. उन्होंने आठ ओवर में 38 रन दिए थे. आयान अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 38 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP