‘सबसे प्यारी दादी, मां और सास…’ सोनम कपूर ने सासू मां को विश किया बर्थडे, शेयर किया इमोशनल नोट
Last Updated:
सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया अहूजा को जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर परिवार की यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘सबसे प्यारी दादी, मां और सास’ बताया. सोनम ने लिखा कि उनका प्यार और मजबूती पूरे परिवार को जोड़े रखती है. पोस्ट पर फैंस भी जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

सोनम कपूर का पोस्ट वायरल हो रहा है.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में परिवार के पुराने पल और खास लम्हे कैद हैं. एक फोटो में प्रिया अहूजा अपने पोते वायु को गोद में लेकर खिला रही हैं, जो बहुत ही प्यारा और भावुक लग रहा है.
सोनम ने लिखा, ‘सबसे प्यारी दादी, मां और सास को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपका प्यार और अपनापन इस परिवार को बहुत खूबसूरती से जोड़े रखता है. आप अपने बेटों और पोते से जिस तरह प्यार करती हैं, उसे देखकर हर दिन एहसास होता है कि हम कितने खुशकिस्मत हैं. आपकी दया, मजबूती और हर समय साथ खड़े रहने के लिए दिल से धन्यवाद. आज और हमेशा हम आपका जश्न मनाते हैं. ढेर सारा प्यार. जन्मदिन मुबारक हो.’
View this post on Instagram