Salman Mirza statement on Pakistani captain salman Agha: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सलमान आगा ने कहा कि फैंस को टीम के कप्तान की फैमिली पर टिप्पणी नहीं कर
Last Updated:
Salman Mirza statement on Pakistani captain salman Agha: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस ने कप्तान सलमान आगा को निशाने पर ले लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार के बाद फैंस ने अपनी मर्यादा को लांघते हुए उनके परिवार के बारे में गलत टिप्पणी की, जिसके लेकर सलमान मिर्जा ने अब इसकी आलोचना की है.

सलमान मिर्जा ने किया अपने कप्तान का बचाव
पाल्लेकल: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन पर उसके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर टीम के खिलाड़ियों पर फैंस ने अपना गुस्सा उतार रहे हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कहा कि फैंस द्वारा कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को निशाना बनाना बेहद ‘शर्मनाक’ है. बता दें कि सलमान आगा टूर्नामेंट में बल्ले से जूझते रहे हैं और छह मैचों में महज 60 रन ही बना सके हैं, जबकि उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर भी आलोचना तेज हो गई है.
मिर्जा ने हालांकि अपने कप्तान का बचाव किया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के सुपर आठ चरण के अहम मैच से पहले कहा, ‘‘खिलाड़ी के परिवार को निशाना बनाने वाला कोई भी कृत्य बेहद शर्मनाक है. हर खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है. अगर किसी दिन वह अच्छा नहीं कर पाता, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसके परिवार को निशाना बनाया जाए. ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए.”
पाकिस्तान का श्रीलंका के साथ करो या मरो का मैच
पाकिस्तान को शनिवार को पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही इंग्लैंड से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी, तभी उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रह सकती हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अगर न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को ही टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी.
मिर्जा ने हालांकि सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि टीम फिलहाल अपने नियंत्रण की चीजों पर ही ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा, “ पाकिस्तान के पास इतनी क्षमता है कि वह न सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंचे बल्कि शानदार प्रदर्शन भी करे. लेकिन जैसा आपने कहा, अब स्थिति नाजुक है और वह हमारे नियंत्रण में नहीं है. हम सिर्फ अपने मैच पर ध्यान दे रहे हैं और उम्मीद है कि उसमें अच्छा करेंगे.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें