इस्लाम के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम पर अटैक, गाजियाबाद में बड़ी घटना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Share to your loved once


होमताजा खबरuttar-pradesh

इस्लाम के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम पर अटैक, गाजियाबाद में बड़ी घटना

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया. घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. दरअसल, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सलीम वास्तविक नाम के व्यक्ति पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया.

इस्लाम के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम पर अटैक, गाजियाबाद में बड़ी घटनाZoom

गाजियाबाद में यूट्यूबर पर अटैक.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया. घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. दरअसल, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सलीम वास्तविक नाम के व्यक्ति पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए सलीम उस समय अपने कार्यालय पर बैठे थे. वह अपना यूट्यूब चैनल चलाते थे और मुस्लिम धर्मगुरु या इस्लाम के खिलाफ बोलते थे.

बिना किसी कहासुनी के कर दिया हमला
हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के सलीम की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए. हमला इतना गंभीर था कि सलीम मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है उनका इलाज जारी है.

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है. सलीम वास्तविक पहले धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है और हाल के दिनों में सामाजिक-धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयान देता रहा था. हालांकि पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 27.02.2026 को सुबह करीब 08.00 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. इस सूचना पर तत्काल लोनी पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो यह ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं. जिन्हें तत्काल थाना लोनी पुलिस द्वारा घायल अवस्था में उपचार हेतू 50 शैय्या अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें रेफर कर दिये जाने के उपरान्त उन्हें तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया.

परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है. मौके पर शांति-व्यवस्था पूर्णतः कायम है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है .

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP