सुपर-8 में इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार
Last Updated:
ENG vs NZ highlights England hat trick of wins in Super 8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड की इस जीत से अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें भी बरकरार है.

इंग्लैंड ने सुपर-8 में न्यूजीलैंड को हराया
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ग्रुप-2 में टॉप किया. पल्लेकले में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 3 गेंद रहते ही 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की इस जीत से अब सुपर ग्रुप-2 में सेमीफाइनल की रेस और रोमांचक हो गई है.
दरअसल न्यूजीलैंड की हार से अब पाकिस्तान के पास मौका एक मौका बन गया है कि वह अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हराकर रनरेट के गणित से सेमीफाइनल में पहुंच सके. हालांकि, पाकिस्तान के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. क्योंकि पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मैच में अगर पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से 65 रन से जीतना होगा. वहीं अगर वह लक्ष्य का पीछा करता है तो उसे 13 ओवर में मैच खत्म करना होगा.
इंग्लैंड के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने फिर किया कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही. टीम ने अपने 2 विकेट सिर्फ 2 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद के बाद जीतने भी बल्लेबाज आए उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने इंग्लैंड को हमेशा मैच में बनाए रखा.
हैरी ब्रूक ने एक बार टीम के लिए 26 रनों की उपयोगी पारी खेली. इसके अलावा टॉम बेनटन ने 33 और विल जैक्स ने 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा जैकब बेथल ने 21 रन बनाए, जबकि सैम करन ने 24 रनों की पारी खेली. वहीं आखिरी में रेहान ने अहमद ने 7 गेंद में 19 रन बनाकर इंग्लैंड की जीत को तय कर दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें