राज कपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बनाईं दो फिल्में, नदीम-श्रवण के एवरग्रीन लव सॉन्ग, ताबड़तोड़ छापे पैसे

Share to your loved once


Last Updated:

Bollywood Romantic Action Movies : राज कपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर ने दो ऐसी रोमांटिक फिल्में बनाईं, जो बॉलीवुड में मील का पत्थर साबित हुईं. दोनों ही फिल्मों में नदीम-श्रवण का सदाबहार मेलोडियस म्यूजिक था. म्यूजिक इतना कर्णप्रिय कि कानों में मिश्री बनकर घुल गया. गाने दिल में हमेशा के लिए बस गए. करोड़ों लोगों को मुहब्बत सिखाई. दिल की बात को गानों के जरिये होठों पर लाना सिखाया. दोनों ही फिल्में ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कमाए. ये दोनों फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं…..

बॉलीवुड की कुछ फिल्में अपने म्यूजिक के लिए जानी जाती हैं. जैसे ही इन फिल्मों के गाने कहीं पर बजते हैं तो फिल्मों की याद बरबस ही आने लगती है. ऐसी ही दो फिल्में 11 साल के अंतराल में रिलीज हुई थीं. दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन कुकु कोहली ने किया था. कुकू कोहली का असली नाम संदेश कोहली है. वो बॉलीवुड की मशहूर लीजेंड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति हैं. कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी रोमांटिक एक्शन फिल्में बनाई हैं. दोनों फिल्मों में नदीम-श्रवण का म्यूजिक था. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहीं. आइये जानते हैं दोनों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…..

90 के दशक की शुरुआत में ही बॉलीवुड में रोमांटिक-एक्शन मूवी का चलन और तेजी से बढ़ा. इन फिल्मों का म्यूजिक बहुत शानदार था. 1991 में एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन और हेमा मालिनी की भतीजी मधु ने बॉलीवुड में ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था. मूवी का डायरेक्शन कुकू कोहली ने किया था. प्रोड्यूसर दिनेश पटेल थे. पहले वह इस फिल्म को अक्षय कुमार के साथ बनाना चाह रहे थे. ‘फूल और कांटे’ मलयालम फिल्म ‘परंपरा’ का रीमेक थी.

कुकू कोहली ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘अक्षय कुमार ने प्रमोद चक्रवर्ती की एक फिल्म साइन कर रखी थी. फिल्म रुकी हुई थी. जब मैंने टेस्ट लिया तो कुछ सीन अक्षय कुमार के साथ किए. डेट्स की प्रॉब्लम के चलते वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. किस्मत अजय देवगन के साथ थी. उनका ऑडिशन लिया. उनकी आंखों में कुछ खास बात थी और यहां से अजय देवगन की जर्नी शूरू हुई.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

22 नवंबर 1991 में को रिलीज हुई म्यूजिकल एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘फूल और कांटे’ में अजय देवगन, मधु, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी लीड रोल में थे. कहानी इकबाल दुर्रानी ने लिखी थी. इकबाल दुर्रानी विलेन के रोल में मूवी में भी नजर आए थे. फिल्म का सुपरहिट म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. 41:53 मिनट की लेंग्थ के 8 गाने मूवी में रखे गए थे. ‘तुमसे मिलने को दिल करता है’, ‘मैंने प्यार तुम्हीं से किया है’, ‘प्रेमी आशिक आवारा’, ‘जिसे देख मेरा दिल धड़का’, ‘धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है’ जैसे गाने आज भी दिल को धड़का देते हैं.

फूल और कांटे फिल्म की कहानी-एक्शन-रोमांस, सुपरहिट म्यूजिक सबकुछ था. मजेदार बात यह है कि अजय देवगन फिल्म नहीं करना चाहते थे. पिता के जबरन फिल्म करने के लिए. इस तरह से जबर्दस्ती फिल्म करवाई. फिल्म रिलीज होने ने बाद एक्ट्रेस मधु शाह चार दिन तक अपने घर में बंद रही थीं. फिल्म की जब पहली बार स्क्रीनिंग की गई थी तो एक्ट्रेस मधु को अपनी मूवी बिल्कुल पसंद नहीं आई थी. ‘फूल और कांटे’ के बाइक वाले सीन को 90 के दशक के बेस्ट सीन में से एक माना जाता है. यह आइकॉनिक सीन 3 दिन में शूट हुआ था. प्रोड्यूसर ने इस पर खूब नाराजगी जताई थी.

फिल्म के विलेन आरिफ खान थे जिन्होंने ‘रॉकी’ का रोल निभाया था. आरिफ ने फूल और कांटे’ के बाद ‘मोहरा’, ‘दिलजले’ और ‘वीरगति’ जैसी कई फिल्मों में निगेटिव रोल किए. कुछ साल बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. अब वह धर्मगुरु बन गए हैं. करीब 1 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 12 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर अनिल कपूर की लम्हे भी इसी दिन रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर हुई रोमांचक जंग में बाजी ‘फूल और कांटे’ के हाथ लगी थी.

कुकू कोहली ने पूरे 11 साल बाद एक और रोमांटिक एक्शन फिल्म बनाई. इस बार भी उन्होंने दो नए नवेले हीरो-हीरोइन लिए. यह फिल्म थी ‘ये दिल आशिकाना’ जो कि 18 जनवरी 2002 को रिलीज हुई थी. इतने साल भी इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ. मूवी में करण नाथ, जिविधा शर्मा, रजत बेदी और आदित्य पंचोली लीड रोल में थे. फिल्म की स्टोरी कुकू कोहली ने ही लिखी थी. डायलॉग तनवीर खान ने लिखे थे. फिल्म को अरुणा ईरानी ने प्रोड्यूस किया था.

फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. गीत समीर ने लिखे थे. उस साल फिल्म की 16 लाख ऑडियो-वीडियो कैसेट बिके थे. म्यूजिक ने लोगों को अपना दीवाना बनाया. फिल्म में ‘ये दिल आशिकाना’, ‘उठा ले जाऊंगा, तुझे मैं डोली में’, ‘आई एम इन लव’, जैसे सुपरहिट गाने थे. बड़ी स्टारकास्ट ना होने के बाबजूद फिल्म सरप्राइज हिट रही. करण नाथ की यह सोलो हिट फिल्म थी. एक्ट्रेस जिविधा शर्मा इससे पहले ताल फिल्म में एश्वर्या राय की बहन की रोल में नजर आई थीं.

रजत बेदी और आदित्य पंचोली ने इसी साल जानी दुश्मन में भी काम किया था. फिल्म की कहानी आतंकवाद पर बेस्ड थी. फिल्म को खूब सफलता मिली लेकिन लीड हीरो करण नाथ और एक्ट्रेस जिविधा शर्मा का फिल्मों में करियर नहीं बन पाया. 4.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं. 13 फरवरी 2026 को फिल्म को री-रिलीज किया गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP