PM Modi LIVE: ‘कांग्रेस को मिलेनियल्स ने सबक सिखाया, जेन-Z भी तैयार बैठी है’, पीएम मोदी ने कसा तंज
Last Updated:
PM Modi At News18 Rising Bharat Live: पीएम मोदी ने न्यूज18 राइजिंग भारत समिट में कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है. पीएम ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ विरोध की एक ‘टूलकिट’ बनकर रह गई है और वह देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. उन्होंने तंज कसा कि पहले मिलेनियल्स ने कांग्रेस को सबक सिखाया और अब जेन-जी (Gen-Z) भी उन्हें साफ करने के लिए तैयार बैठी है.
नई दिल्ली: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू होते ही पूरा हॉल ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा. पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में कहा कि इजरायल की हवा अब यहां भी पहुंच गई है. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद भी देश मानसिक गुलामी से बाहर नहीं निकल पाया था. पीएम के मुताबिक, पहले हम सिर्फ विदेशी तकनीक की नकल करते थे, लेकिन आज का आत्मविश्वासी भारत हताशा से बाहर निकल चुका है. यही कारण है कि दुनिया के विकसित देश अब खुद भारत के साथ ट्रेड डील करने के लिए आगे आ रहे हैं. पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे भारत आज डिजिटल पेमेंट में ग्लोबल लीडर बन गया है. डीबीटी के जरिए 24 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहे हैं, जिसने सिस्टम की लीकेज खत्म कर दी है. उन्होंने वंदे भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनों का उदाहरण देते हुए देश की बदलती तस्वीर पेश की. देखिए, ‘न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026’ में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव अपडेट्स.
‘भारत के हर कदम पर अब ग्लोबल मीडिया की नजर’ बोले पीएम मोदी
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले तक भारत के इवेंट्स को ग्लोबल मीडिया में खास जगह नहीं मिलती थी. उन्होंने कहा कि आज हालात पूरी तरह बदल गए हैं. भारत में होने वाली हर बड़ी पहल का वैश्विक विश्लेषण होता है. पीएम ने AI समिट का उदाहरण देते हुए कहा कि अब दुनिया भारत के हर एक्शन पर नजर रखती है.
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी रेलवे की पहचान लेटलतीफी और धीमी रफ्तार थी, लेकिन आज वंदे भारत और नमो भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेनें नया भारत दिखाती हैं. पीएम के मुताबिक भारत अब नई टेक्नोलॉजी का सिर्फ कंज्यूमर नहीं रहा, बल्कि निर्माता बनकर नए मानक तय कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव देश के भीतर छिपी ताकत पहचानने से आया है. पीएम ने जोड़ा कि दुनिया की नजर में भारत की छवि भी तेजी से बदली है.
- पीएम नरेंद्र मोदी ने Rising Bharat Summit 2026 में जनधन-आधार-मोबाइल यानी JAM की ताकत गिनाते हुए कहा कि भारत ने असंभव को संभव किया है. उन्होंने याद दिलाया कि जहां एटीएम भी देर से आया, वही भारत आज डिजिटल पेमेंट में ग्लोबल लीडर है.
- पीएम के मुताबिक डीबीटी से 24 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे और लीकेज खत्म हुआ. उन्होंने कहा कि 2014 तक करोड़ों घर अंधेरे में थे, लेकिन आज भारत सोलर पावर में टॉप देशों में है. वहीं मेट्रो नेटवर्क में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है.
दुनिया हैरान, ट्रेड डील पर भारत का जलवा: पीएम मोदी
- पीएम मोदी ने कहा कि कभी भारत विदेशी तकनीक की नकल करता था और यह केवल राजनीतिक नहीं बल्कि मानसिक गुलामी थी. पीएम के मुताबिक आजादी के बाद भी यह सोच लंबे समय तक बनी रही और देश को नुकसान हुआ.
- उन्होंने कहा कि आज हालात बदल चुके हैं. विकसित देश अब भारत से ट्रेड डील को लेकर उत्साहित हैं. पीएम ने इसे नए आत्मविश्वासी भारत की पहचान बताया और कहा कि देश अब हताशा और निराशा से निकलकर वैश्विक ताकत बन रहा है.
- पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती ताकत पर जोर देते हुए कहा कि आज दुनिया का नजरिया बदल चुका है. उन्होंने कहा कि यह भारत की समर्थता है कि विकसित देश खुद आगे आकर ट्रेड डील करना चाहते हैं.
- पीएम के मुताबिक यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि देश के भीतर छिपी शक्ति के जागने का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जब किसी राष्ट्र की आंतरिक ताकत जागती है तो नई उपलब्धियां अपने आप मिलती हैं. पीएम ने इसे आत्मविश्वास से भरे नए भारत का संकेत बताया.
दिग्गज नेताओं और विशेषज्ञों का जमावड़ा
इस समिट के पहले दिन कई केंद्रीय मंत्रियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया भारत की बदलती क्षमताओं और नई उपलब्धियों पर अपनी बात रखी. इसके साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस मंच पर अपने विचार साझा किए. समिट के अलग-अलग सत्रों में डिफेंस, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल डिप्लोमेसी जैसे अहम मुद्दों पर मंथन हुआ.
About the Author
दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें