तेरे नाम री-रिलीज: 2 स्टार्स ने ठुकराया ऑफर, सलमान को मजबूरी में किया कास्ट? गाना सुन फूट-फूटकर रोए थे भाईजान
Last Updated:
सलमान खान की फिल्में और उनके रोल्स लोगों के दिलों में छाप छोड़ जाती हैं. साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम भी उन्हीं फिल्मों में से एक हैं. जिन्होंने लोगों को काफी लुभाया और रुलाया. आज 27 फरवरी को सलमान खान की ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये एक ऐसी फिल्म थी जो रिलीज होने के बाद पहले तो सेमी हिट रही लेकिन वक्त के साथ ये बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल हो गई है. क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए भाईजान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, दो ‘ए’ नाम सुपरस्टार्स ने फिल्म को रिजेक्ट किया था.

‘तेरे नाम’ फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी.
नई दिल्ली. 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान का ‘राधे’ वाला किरदार आज भी लोगों को याद है. उस समय उनका हेयरस्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल इंटेंसिटी उस दौर में जबरदस्त ट्रेंड बन गई थी. कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार ‘तेरे नाम’ आज पर्दे पर दोबारा रिलीज हो गई.
2003 में ‘तेरे नाम’ रिलीज होने के बाद यंगस्टर बीच की मांग निकालकर अभिनेता की तरह दिखने की कोशिश करने लगे और इसके साथ ही अभिनेता का ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस का स्टाइल भी युवाओं की पहली पसंद बना, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेता फिल्म में राधे के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे और उनके लिए राधे का किरदार निभाना बहुत मुश्किल था.
इन 2 स्टार्स ने ठुकराया था ऑफर
‘तेरे नाम’ की कहानी ऐसे युवा की है, जिसे एक सीधी-साधी लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन हिस्से में प्यार नहीं, सिर्फ सजा आती है. फिल्म का क्लाइमेक्स भी डिप्रेस कर देने वाला है. इस फिल्म के लिए सबसे पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था. हालांकि आमिर खान ने फिल्म करने से इनकार नहीं किया था, लेकिन किरदार के लिए खुद को तैयार करने के लिए 2 साल का लंबा समय मांगा था. मेकर्स के पास इतना समय नहीं था कि वे एक किरदार को फाइनल करने के लिए 2 साल का समय लें, जिसके बाद फिल्म अनिल कपूर के पास गई, लेकिन उन्होंने फिल्म की कहानी सुनने के बाद मना कर दिया. अब मेकर्स परेशान कि कौन सा हीरो फिल्म के लिए लाया जाए.
5 मिनट का गाना सुन खूब रोए थे सलमान खान
‘तेरे नाम’ के बेहतरीन गाने लिखने वाले गीतकार समीर अनजान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान ने फिल्म की कहानी सुनते ही हां कर दी थी, क्योंकि वे खुद जिंदगी के उस बुरे दौर से गुजर रहे थे. साल 2002 में अभिनेता ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था और उस वक्त उनका व्यवहार में काफी परिवर्तन भी देखा गया था. समीर ने बताया कि फिल्म का गाना ‘क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती’ सुनकर सलमान खान बहुत रोए थे और उन्होंने गाने में किसी भी बदलाव के साथ गाने को बनाने के लिए कहा था.
मेंटल स्टेटस की वजह से की फिल्म के लिए ‘हां’?
गीतकार के मुताबिक, सलमान का मेंटल स्टेटस ऐसा था कि वे खुद को फिल्म की कहानी और उस दर्द से पूरी तरह जोड़ पा रहे थे. यही कारण रहा कि राधे का किरदार निभाने में अभिनेता को परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ फिल्म के काम को पूरा किया था.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें