kolkata earthquake | kolkata earthquake today | kolkata earthquake now – 2 दिन 2 भूकंप: 4.6 से 5.5, पश्चिम बंगाल क्यों हिल रहा?

Share to your loved once


Last Updated:

Kolkata Earthquake Update: दो दिन में बंगाल में दो बार भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई. पहले सिक्किम में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर उत्तर बंगाल में महसूस किया गया, फिर शुक्रवार को 5.5 तीव्रता के झटकों से कोलकाता और दक्षिण बंगाल कांप उठा. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना के पास था.

पहला झटका 4.6 और दूसरा 5.5.... पहले उत्तर बंगाल और अब कोलकाताZoom

बंगाल में दो दिन में दो बार आए भूकंप के झटके

कोलकाता. बीते 2 दिनों में बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आए भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पहले उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में धरती हिली और अब कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 23 मिनट पर कोलकाता और आसपास के जिलों में तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र खुलना (बांग्लादेश) के पास बताया गया है. झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

गुरुवार को कहां आया था भूकंप
इससे एक दिन पहले गुरुवार को सिक्किम में आए भूकंप के झटकों का असर उत्तर बंगाल तक महसूस किया गया था. उस भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई थी. यह भूकंप के झटके सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्के लेकिन साफ झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी डर का माहौल बन गया था.

क्या है भूकंप के झटकों की वजह
विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पूर्व भारत और उसके आसपास का इलाका भूकंपीय रूप से संवेदनशील जोन में आता है. लगातार दो दिनों में अलग-अलग तीव्रता के भूकंप से यह चिंता और बढ़ गई है कि आने वाले समय में सतर्कता बेहद जरूरी होगी. हालांकि अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है और लोगों को अफवाहों से बचने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

प्रभावित क्षेत्र
पहला भूकंप (26 Feb): सिक्किम केंद्र, उत्तर बंगाल (सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग) प्रभावित.

दूसरा भूकंप (27 Feb): खुलना (बांग्लादेश) केंद्र, कोलकाता व दक्षिण बंगाल हिला.

कोई नुकसान: हल्के झटके, लेकिन दहशत फैली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP