समूह की महिलाएं बना रहीं प्राकृतिक गुलाल, मिल रहा प्री ऑर्डर, 360000 तक हो रही कमाई
Last Updated:
मुरादाबाद में महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं. तो वहीं महिलाओं का एक समूह ऐसा है. जिसने होली को देखते हुए प्राकृतिक गुलाल बनाना शुरू किया है. जिसे तैयार कर वह लोगों को प्राकृतिक गुलाल सेल कर रही हैं. जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है. प्रत्येक महिला इस काम में 30 से 35000 आसानी से कम रही है.
मुरादाबादः मुरादाबाद में महिलाएं घर का चूल्हा चौका छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं. तो वहीं महिलाओं का एक समूह ऐसा है. जिसने होली को देखते हुए प्राकृतिक गुलाल बनाना शुरू किया है. जिसे तैयार कर वह लोगों को प्राकृतिक गुलाल सेल कर रही हैं. जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है. प्रत्येक महिला इस काम में 30 से 35000 आसानी से कम रही है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं और काफी खुश हैं.
प्रति महिला कमा रही है 35000
समूह के अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया कि हमारे समूह का नाम लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह है. इस समूह में हम 12 महिलाएं जुड़ी हुई है और हम सभी ने मिलकर समूह के माध्यम से कुछ हजार रुपए से ही यह बिजनेस शुरू किया था और आज मुनाफे की बात की जाए तो 30 से 35000 रुपए प्रति एक महिला आसानी से कमा लेती है. इस प्रकार हमारे इनकम लाखों में हो रही है. हम सभी महिलाएं मिलकर घर पर प्राकृतिक गुलाल तयार कर रही हैं और इसी गुलाल को तैयार कर मार्केट में सेल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका समूह होली के लिए ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर रहा है. यह गुलाल फूल पत्ती और जड़ी बूटियां से बनाया जाता है. जिसमें किसी भी प्रकार के केमिकल के मिलावट नहीं होती है.
होली पर आ रही खूब डिमांड
समूह में 12 महिलाएं जुड़ी हुई है. जो मिलकर इस गुलाल को तैयार करती है. इसके साथ ही उनके गुलाल की मांग होली के अवसर पर बहुत ज्यादा रहती है. क्योंकि यह शुद्ध और ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया जाता है. लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी गुणवत्ता की सराहना भी कर रहे हैं. समूह की महिलाएं जगह-जगह स्टॉल लगाकर अपने गुलाल को बेचती हैं. और इसके अलावा उन्हें घर पर भी आर्डर मिल रहे हैं. गुलाल की खासियत यह है कि इसमें फूल और पत्तियों का मिश्रण किया गया है. जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है.
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को कार्बनिक और सुरक्षित गुलाल प्रदान करना है. ताकि वह होली का त्योहार खुशी और सुरक्षित तरीके से मना सके और इस काम में महिलाओं को भी बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. लाखों रुपए की इनकम के साथ वह कारोबार को और आगे बढ़ा रही हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें