अनानास खाने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे, दूर हो जाएंगी सेहत की परेशानियां; शरीर में दिखेगा कमाल का बदलाव

Share to your loved once


होमताजा खबरlifestyle

अनानास खाने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे, दूर हो जाएंगी सेहत की परेशानियां

Last Updated:

रायबरेली जिले के आयुष विशेषज्ञ गौरव कुमार लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि अनन्नास में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है.बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में यह फल काफी कारगर माना जाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है.

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला रसीला और स्वादिष्ट फल अनानास (पाइनएप्पल) न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को ठंडक देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. यदि संतुलित मात्रा में अनन्नास का सेवन किया जाए तो यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है.

रायबरेली जिले के आयुष विशेषज्ञ गौरव कुमार लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि अनानास में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है. बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में यह फल काफी कारगर माना जाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है.

पाचन तंत्र के लिए भी अनन्नास बेहद लाभकारी:
इसमें ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है और पेट में गैस, अपच व सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.जिन लोगों को कब्ज या भारीपन की शिकायत रहती है, उनके लिए अनन्नास का सीमित सेवन फायदेमंद हो सकता है.

वजन कम करने में सहायक:
गौरव कुमार के मुताबिक यह हड्डियों की मजबूती के लिए भी अनानास अच्छा विकल्प है. इसमें मैंगनीज, कैल्शियम और अन्य जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह फल लाभकारी माना जाता है. वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए भी अनन्नास एक बेहतर विकल्प है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है.इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है.

गर्भवती महिलाएं विशेषज्ञ की सलाह पर करें सेवन:
अनन्नास का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.अधिक मात्रा में खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी या एलर्जी की समस्या हो सकती है. खासकर गर्भवती महिलाओं और किसी विशेष बीमारी से ग्रसित लोगों को चिकित्सक की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP