मोहम्मद रफी ने अपनी बेटी की विदाई में गाया था ये गीत, हसरत जयपुरी ने लिखे ऐसे बोल, सुनकर फट जाता है कलेजा

Share to your loved once


 

arw img

हिंदी सिनेमा के सबसे महान गायकों में शुमार मोहम्मद रफी साहब ने अपनी आवाज से जितने भी गीत गाए, उनमें से कुछ ऐसे हैं जो सिर्फ गाने नहीं, बल्कि एक पूरी भावना बन जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी की विदाई में भी एक भावुक गीत गाकर पिता के दर्द को उकेरा और बेटी को नए घर जाने से पहले सीख भी दी. बेटी की शादी से पहले वह हसरत जयपुरी के पास पहुंचे और उन्होंने कहा ‘जयपुरी साहब मेरी बेटी की विदाई के लिए एक गीत लिख दीजिए.’ हसरत जयपुरी ने कहा कि आपकी बेटी नहीं हर घर की बेटी के लिए लिखेंगे. हसरत जयपुरी ने बोल लिखे ‘घर से डोला चला लाडली का’ ऐसा ही एक अमर गीत है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी की शादी के अवसर पर गाया था. यह गीत किसी फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि एक पिता के उस हृदय विदारक क्षण की अभिव्यक्ति है, जब वह अपनी बेटी को विदा कर रहा होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP