Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, कप्तान पर गिरेगी गाज, दासुन शनाका को हटाने की तैयारी

Share to your loved once


होमक्रिकेट

श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, कप्तान पर गिरेगी गाज, शनाका को हटाने की तैयारी

Last Updated:

dasun shanaka captaincy: श्रीलंका क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड से बाहर होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बड़े फैसले ले सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम के कप्तान दासुन शनाका को हटाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. टूर्नामेंट की सह मेजबान श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड से सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, कप्तान पर गिरेगी गाज, शनाका को हटाने की तैयारीZoom

दासुन शनाका की जा सकती है कप्तानी

नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट टीम का एक और बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया. मौजूदा टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका की न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-8 मैच में हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप से विदाई हो गई. ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाने वाली श्रीलंकाई टीम को अपने पहले सुपर-8 मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. 2014 की चैंपियन टीम उसके बाद से ही टॉप-4 में पहुंचने में नाकाम रही है. अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया कि टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बड़े एक्शन लेने की तैयारी में है. खबर है कि कप्तान दासुन शनाका और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को हटाया जा सकता है.

टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और लगातार तीन मैच जीते थे. लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार तीन हार झेलनी पड़ीं. खास तौर पर सुपर-8 में मिली दो हार ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म कर दी. हेड कोच सनथ जयसूर्या पहले ही जनवरी में घोषणा कर चुके थे कि टूर्नामेंट के बाद वे पद छोड़ देंगे. ऐसे में टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

दासुन शनाका की जा सकती है कप्तानी

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, दासुन शनाका और राष्ट्रीय चयनकर्ता आने वाले दिनों में या तो खुद इस्तीफा दे सकते हैं या फिर उन्हें पद से हटाया जा सकता है. समाचार एजेंसी के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट के एक सूत्र ने कहा, ‘टूर्नामेंट में हमारा अभी एक मैच बाकी है. उस मैच के बाद हम बैठकर देखेंगे कि वर्ल्ड कप के दौरान क्या गलत हुआ और फिर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.’

क्या बोले कप्तान शनाका?
न्यूजीलैंड के हाथों 61 रन से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच गंवाने के साथ श्रीलंका खिताबी दौड़ से बाहर हो गया है. कप्तान दासुन शनाका इस हार से निराश दिखे. उनका कहना था कि घरेलू दर्शकों को निराश करना वाकई बहुत शर्मनाक होता है. शनाका ने कहा, ‘घरेलू दर्शकों को निराश करना वाकई बहुत शर्मनाक होता है. वे हमेशा हमारा समर्थन करते रहे हैं. हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन सच कहूं तो मिचेल सेंटनर और कोल मैककोन्ची की साझेदारी शानदार रही, जिसने मैच हमसे दूर कर दिया. हमारी योजना उन्हें करीब 130 रनों पर रोकने की थी, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. इसलिए हमें उन्हें श्रेय देना होगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘बल्लेबाजों को शीर्ष क्रम में अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी. हम एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकते. सभी बल्लेबाजों को सकारात्मक विकल्प अपनाने होंगे. अगर आप सकारात्मक खेलते हुए आउट भी होते हैं, तो डगआउट में लौटते वक्त संतोष रहता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ, हमने चांस नहीं लिए. यह टी20 क्रिकेट है, यहां इरादा और आक्रामकता दिखानी ही पड़ती है.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP