‘जब वह उसकी ओर चली, वह वहां बैठा था’, रश्मिका-विजय की शादी में इमोशनल हुईं कृति सैनन, कल्याणी ने लिखा भावुक नोट

Share to your loved once


मुंबई. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री खुशी का महौल है. शादी में शामिल हुईं कृति सैनन और कल्याणी प्रियदर्शनी ने कपल के लिए स्पेशल नोट लिखकर बधाई दी. विक्की कौशल ने भी स्पेशल नोट लिखा. जबकि कई कलाकारों ने रश्मिका और विजय की पोस्ट पर कमेंट्स कर कपल को शादी के लिए बधाई दी. रश्मिका और विजय को आयुष्मान खुराना और सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी.

विक्की कौशल ने रश्मिका की शादी की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो रश्मिका और विजय! भगवान आप दोनों को प्यार, खुशियों और आनंद से भरी जिंदगी दे!!” रश्मिका की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृति सैनन ने लिखा, “ऑव!!! बधाई हो रश्मिका!! आप दोनों को!! आपको जिंदगी भर की खुशियां और प्यार मिले.” आयुष्मान खुराना ने भी लिखा, “दिल से बधाई हो दोस्तों!”

हंसिका मोटवानी और मोना सिंह ने लिखा, “बधाई हो.” ईशान खट्टर ने लिखा, “बधाई हो दोस्तों!” मीरा राजपूत ने पोस्ट किया, “बधाई हो!! हमेशा खुश रहो और प्यार बना रहे.” अर्जुन कपूर ने लिखा, “आप दोनों को बधाई हो,” वहीं रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया ने भी लिखा, “बधाई हो दोस्तों.”

एक्टर नानी ने विजय की पोस्ट को एक्स (X) पर शेयर करते हुए लिखा, “इस खूबसूरत जोड़ी को ढेर सारा प्यार और बधाई. विजय और रश्मिका, आपको साथ में और भी खूबसूरत और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं.” सामंथा रुथ प्रभु ने विजय का नोट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो (स्पार्कल्स इमोजी).”

कृति सैनन ने हाल में रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी की थी. दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं. कृति ने एक लंबे नोट में लिखा, “उफ्फ्फ… इस फ्रेम में कितना प्यार और खुशी है. आप दोनों को ढेर सारी बधाई!!! रश्मिका-विजय आपको जिंदगी भर खूबसूरत यादें और ऐसा प्यार मिले जो आपको जिंदा और शांत महसूस कराए!! राशु!!! मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं… वो मुस्कान और आंसू वाली आंखें देखकर मैं इमो(इमोशनल) हो गई! तुम सबसे प्योर दिल वाली इंसान हो, जिन्हें मैंने कभी मिला है और तुम सारी खुशियां डिजर्व करती हो, मेरी दोस्त! आप दोनों को एक बड़ा सा हग!”

वहीं, ‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने भी कपल के नाम पोस्ट किया. उन्होंने शादी को अटेंड किया. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज मैंने सबसे दयालु लड़की को उसके सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा, वो भी सबसे खूबसूरत माहौल में. जब वह उसकी ओर चली – और वह वहां बैठा था, पीठ घुमाए हुए, तो उसके हर कदम का वजन महसूस हो रहा था. उसकी धीमी, गहरी सांसें और नम आंखें सब कुछ बयां कर रही थीं. ऐसा प्यार देखना, जो मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती पर टिका हो, वाकई सौभाग्य की बात है. मेरी प्यारी रश्मिका और विजय को ढेर सारी बधाई. यह नई शुरुआत सबसे खूबसूरत हो.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP