टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, वेंटिलेटर पर थे पिता, आज ली अंतिम सांस
Last Updated:
Rinku Singh Father Death Live: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया. वह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे और स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट और किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी पर रखा गया था. पिता की गंभीर स्थिति के कारण रिंकू टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आए थे. इस दुखद खबर से खेल जगत में शोक की लहर है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहें.

Rinku Singh Father Death Live: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और ‘फिनिशर’ रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप (2026) के रोमांच के बीच रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह (Khanchandra Singh) का आज तड़के निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से जानलेवा बीमारी लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. पिता के जाने की खबर मिलते ही खेल जगत और रिंकू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता
यथार्थ हॉस्पिटल PRO ने बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने आज सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल-ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आखिरी सांस ली.
चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने आज सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल-ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आखिरी सांस ली: यथार्थ हॉस्पिटल PRO pic.twitter.com/ZbnSaA97eC