कैसे बनता है विंध्य का फेमस ‘बरा’, इसके बिना समधी का स्वागत अधूरा, राजा-महाराजा भी थे इसके स्वाद के दीवाने
Bara Recipe: उड़द और मूंग दाल से बनने वाला विंध्य का पारंपरिक बरा स्वाद में खास है. दिखने में दुकान वाले दही वड़ा जैसा, लेकिन बनाने की विधि और परोसने का तरीका एकदम अलग. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बरा स्वाद के साथ अपनापन भी परोसता है. विंध्य में बरा को चटनी के साथ नहीं, बल्कि तड़के वाली दही के साथ परोसा जाता है. इससे इसका स्वाद बाजार में मिलने वाले दही बड़े से भी ज्यादा लाजवाब लगता है. उड़द और मूंग दाल से बना बरा प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है. यह मांसपेशियों को मजबूती देता है और ऊर्जा बढ़ाता है. मूंग दाल पाचन के लिए हल्की होती है, जिससे गैस और अपच की समस्या कम होती है.
