Aaj Ka Tula Rashifal : एकादशी और शुक्रवार का शुभ संयोग, तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि और माता लक्ष्मी की कृपा

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 27 February 2026 : फाल्गुन शुक्ल एकादशी और शुक्रवार का विशेष संयोग तुला राशि वालों के लिए आध्यात्मिक और व्यावहारिक दोनों स्तर पर अनुकूल संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रगति और सम्मान के अवसर बन सकते हैं, जबकि रुके हुए कामों में भी गति आने की संभावना है. भावनात्मक संतुलन बनाए रखते हुए निर्णय लेने और लक्ष्मी-नारायण की आराधना से लाभ मिल सकता है.

आज का राशिफल. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पावन एकादशी तिथि है. एकादशी का दिन भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. संयोग से आज शुक्रवार भी है, जो धन और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर लेकर आया है.

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही व्यावहारिक जीवन में भी सकारात्मक संकेत दे रहा है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति तुला राशि के जातकों को कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है. यह दिन न केवल मानसिक संतुलन बल्कि निर्णय क्षमता को भी मजबूत करने वाला साबित हो सकता है.

कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज चंद्रमा आपके दशम भाव में अर्थात कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. कर्क चंद्रमा की स्वयं की राशि है, इसलिए यह स्थिति अत्यंत प्रभावशाली और शुभ फलदायी मानी जाती है. दशम भाव कर्म, पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में कार्यक्षेत्र में उन्नति और मान-सम्मान के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और सराहना मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो भविष्य में पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी.

रुके कार्यों में मिलेगी गति
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अनुकूल है. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत, साझेदारी या विस्तार की योजना पर काम किया जा सकता है. आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी. हालांकि निर्णय लेते समय भावुकता से बचना आवश्यक है, क्योंकि चंद्रमा की प्रबलता कभी-कभी मन को संवेदनशील बना सकती है. पारिवारिक जीवन में व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मौसम परिवर्तन के कारण हल्की सर्दी या थकान महसूस हो सकती है.

तुला राशि के लिए आज का महाउपाय
एकादशी और शुक्रवार के शुभ संयोग पर माता लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. ॐ महालक्ष्मी नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. संध्या समय घर के मुख्य द्वार पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इससे करियर में स्थिरता आएगी और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP