सुल्तानपुर में 25.55 लाख से बनेगा नया नाला, जलभराव की समस्या होगी दूर, 10 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Share to your loved once


Last Updated:

Sultanpur Ground Report: सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि शहर में कई नाले संचालित है. लेकिन बारिश के मौसम में बढ़ैयावीर नाले पर अधिक दबाव पड़ता है. इस नए नाले की लंबाई 200 मीटर होगी और इसका निर्माण 25 लाख 55 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा.

सुल्तानपुर शहर में नालों की कमी और सही सफाई न होने के कारण अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है. इस समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर ने 25 लाख 55 हजार रुपए की लागत से बढ़ैयावीर में एक नए नाले के निर्माण की योजना बनाई है. यह नाला कुड़वार नाका से मलिन बस्ती, जीआईसी परिसर और बढ़ैयावीर मोहल्ले को कवर करेगा. इसकी लंबाई 200 मीटर से अधिक होगी. जिससे लगभग 10,000 की आबादी को लाभ मिलेगा और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा.

सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि शहर में कई नाले संचालित है. लेकिन बारिश के मौसम में बढ़ैयावीर नाले पर अधिक दबाव पड़ता है. इस नए नाले की लंबाई 200 मीटर होगी और इसका निर्माण 25 लाख 55 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा.

यह नाला कुड़वार नाका से मलिन बस्ती, जीआईसी परिसर और बढ़ैयावीर मोहल्ले को कवर करेगा. वर्तमान में संचालित नाले पानी के अधिक दबाव और कूड़े के पटाव के कारण चोक हो जाते है. जिससे सड़कों पर जलभराव हो जाता है. नया नाला बारिश के मौसम में और दैनिक जल निकासी प्रबंधन में काफी सुधार लाएगा.

नाले के निर्माण की सूचना से लोगों में खुशी का माहौल है. बढ़ैयावीर मोहल्ले की निवासी गीता श्रीवास्तव ने कहा कि इस नाले के बनने से अब जलभराव और चोक की समस्या नहीं होगी. वहीं, शिवकुमार ने बताया कि यह मांग काफी दिनों से थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP