नकली शादी से करोड़ों का खेल! जयपुर में दबोचा गया दुल्हन सौदेबाजी का मास्टरमाइंड

Share to your loved once


Last Updated:

Jaipur News : जयपुर में CID क्राइम ब्रांच ने दुल्हन सौदेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड महावीर सुथार को भारत माता सर्कल से गिरफ्तार किया, जिसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला है. पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार महावीर सुथार ने सितंबर 2023 में बालोतरा में एक व्यक्ति मगाराम को फर्जी शादी के नाम पर ठगा था.

नकली शादी से करोड़ों का खेल,जयपुर में दबोचा गया दुल्हन सौदेबाजी का मास्टरमाइंडZoom

जयपुर. CID क्राइम ब्रांच से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने दुल्हन सौदेबाजी गिरोह के एक और अहम मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी महावीर सुथार बताया जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था. उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. पुलिस ने उसे राजधानी जयपुर के भारत माता सर्कल से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे बालोतरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामले में कार्रवाई आगे बढ़ेगी. माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से अब पूरे गिरोह तक पहुंचना आसान हो सकता है.

जानकारी के अनुसार महावीर सुथार ने सितंबर 2023 में बालोतरा में एक व्यक्ति मगाराम को फर्जी शादी के नाम पर ठगा था. इस गिरोह ने पीड़ित से करीब 2.50 लाख रुपये ऐंठ लिए थे. शादी का पूरा खेल सिर्फ पैसे के लिए रचा गया था. बताया जा रहा है कि यह गिरोह जरूरतमंद लोगों को शादी का झांसा देता था. लड़की दिखाने से लेकर शादी तक पूरा ड्रामा किया जाता था. इसके बाद मौका मिलते ही पैसे लेकर फरार हो जाते थे. कई मामलों में शादी के बाद दुल्हन कुछ ही समय में गायब हो जाती थी.

पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी
इस कार्रवाई में SI शैलेन्द्र शर्मा और कॉन्स्टेबल बृजेश शर्मा की अहम भूमिका रही. दोनों ने लगातार इनपुट जुटाकर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और आखिरकार उसे दबोच लिया. CID क्राइम ब्रांच का कहना है कि महावीर सुथार सिर्फ एक आरोपी नहीं, बल्कि गिरोह का मास्टरमाइंड है. उसकी गिरफ्तारी से अब इस नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है.

कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है. इसके तार कोलकाता, असम, बिहार, यूपी और झारखंड तक फैले हुए हैं. यानी यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहा था, जो अलग-अलग राज्यों में शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था. अब पुलिस को उम्मीद है कि महावीर से पूछताछ में कई और नाम सामने आ सकते हैं और बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

फिलहाल बालोतरा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस मान रही है कि यह गिरफ्तारी आने वाले दिनों में कई और ठगी के मामलों को सुलझाने में मदद कर सकती है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP