सिर्फ एक घूँट और चेहरे पर आएगा गुलाबी ग्लो! जानें घर पर कैसे तैयार करें ‘आंवला प्री-मिक्स पाउडर’, पूरे सीजन आएगा काम!

Share to your loved once


होमताजा खबरलाइफ़

सिर्फ एक घूँट और चेहरे पर गुलाबी ग्लो! इस तरह बनाएं आंवला प्री-मिक्स पाउडर

Last Updated:

Homemade Amla Sharbat Pre-mix Recipe: यह ड्रिंक न केवल आपकी प्यास बुझाएगी बल्कि आपकी स्किन को वो ‘पिंकिश ग्लो’ भी देगी जिसका हम सब सपना देखते हैं. तो इस वीकेंड इसे जरूर बनाएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें.

ख़बरें फटाफट

सिर्फ एक घूँट और चेहरे पर गुलाबी ग्लो! इस तरह बनाएं आंवला प्री-मिक्स पाउडरZoom

आंवला और बीटरूट प्री-मिक्स रेसिपी

How To Get Glowing Skin In Summer Naturally : गर्मियों की तपिश और लू न सिर्फ शरीर को थका देती है, बल्कि चेहरे की चमक भी छीन लेती है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल तरीकों को अपनाना सबसे अच्‍छा होता है. ऐसा ही एक नेचुरल तरीका है हेल्‍दी चीजों का सेवन. जी हां, अगर आप अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करें और खुद को हाइड्रेट रखें तो आपकी त्‍वचा न सिर्फ समर में हेल्‍दी रहेगी, बल्कि ग्‍लो भी करेगी. इंस्‍टाग्राम पर रूपम साहत्‍या ने एक एक ऐसा जादुई आंवला और बीटरूट प्री-मिक्स रेसिपी शेयर किया है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. विटामिन C और आयरन से भरपूर यह शरबत शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और स्किन पर कुदरती गुलाबी निखार लाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

आंवला: 450 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
बीटरूट (चुकंदर): 450 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
धागे वाली मिश्री: 200 ग्राम (पिसी हुई)
काला नमक: 1.5 चम्मच
भुना जीरा पाउडर: आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच

बनाने की विधि (Preparation Method)-

ग्रेट और मिक्स: सबसे पहले ताजे आंवले और बीटरूट को अच्छे से धोकर कद्दूकस (grate) कर लें. अब इन दोनों को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिला लें ताकि दोनों के गुण आपस में मिल जाएं.

धूप दिखाएं: इस मिश्रण को एक सूती कपड़े या बड़ी प्लेट पर फैलाएं और 3 से 4 दिनों तक तेज धूप में सुखाएं. इसे तब तक सुखाना है जब तक कि यह पूरी तरह से कुरकुरा (crispy) न हो जाए.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP