तिलक-रिंकू-सुंदर बाहर, संजू सैमसन अंदर? इन 11 खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतर सकता है भारत

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

तिलक-रिंकू-सुंदर बाहर, संजू अंदर? इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है भारत

Last Updated:

India’s Likely XI vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम अब चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. इस मुकाबले के लिए खराब फॉर्म से जूझ रहे रिंकू सिंह और तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन की प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय है. सैमसन के आने से टॉप ऑर्डर में मजबूती और दाएं-बाएं हाथ का संयोजन मिलेगा. इसके अलावा, चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है.

तिलक-रिंकू-सुंदर बाहर, संजू अंदर? इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है भारतZoom

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में भारत की संभावित इलेवन.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. भारतीय सरजमीं पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, लेकिन मैच की अहमियत आंकड़ों से कहीं बढ़कर है. दोनों ही टीमें अपने पिछले सुपर-8 मुकाबले में शर्मनाक हार झेल चुकी हैं. जहां भारत को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से करारी शिकस्त दी, वहीं सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे भी अपना पिछला मैच हारकर दबाव में है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा.

पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल पर तरजीह देना टीम मैनेजमेंट के लिए भारी पड़ा. सुंदर न तो बल्ले से कमाल कर सके (11 रन) और न ही गेंद से कोई विकेट निकाल पाए. चेन्नई की पिच को देखते हुए, उप-कप्तान अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन में लौटना लगभग तय माना जा रहा है. उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम को वह संतुलन देगी जिसकी पिछले मैच में कमी खली थी.

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में भारत की संभावित इलेवन.

संजू सैमसन और कुलदीप यादव पर दांव?

भारतीय बल्लेबाजी क्रम इस समय गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है. तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवा सितारों का बल्ला वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर खामोश रहा है. तिलक ने 5 मैचों में केवल औसत दर्जे का प्रदर्शन किया है. मुंबई में यूएसए के खिलाफ पारी को छोड़ दें, तो उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम रहा है, जो टी20 प्रारूप में चिंताजनक है. टूर्नामेंट से पहले सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जा रहे अभिषेक 4 मैचों में महज 15 रन ही बना सके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वे धीमी गेंदों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए. अलीगढ़ के इस ‘फिनिशर’ का बल्ला भी पिछले 5 मैचों (6, 1, नाबाद 11, नाबाद 6, 0) में पूरी तरह शांत रहा है.

संजू सैमसन को मौका मिल सकता है

ऐसे में अनुभव को तरजीह देते हुए संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन ने फरवरी में नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों में 22 रनों की छोटी लेकिन प्रभावी पारी खेली थी. उनकी एंट्री से टीम को टॉप ऑर्डर में दाएं-बाएं हाथ का संयोजन मिलेगा. वहीं, चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर कुलदीप यादव की वापसी भी तय मानी जा रही है, जो रिंकू सिंह की जगह ले सकते हैं. अगर संजू सैमसन टीम में आते हैं, तो टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव दिखेगा. संभावना है कि सैमसन ओपनिंग करेंगे और ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. यह बदलाव सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को मजबूती प्रदान कर सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI (जिम्बाब्वे के खिलाफ)

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP