aaj ka Mesh rashifal 26 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 26 फरवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

मेष राशि की सेहत आज अच्छी रहेगी. पुरानी बीमारी दूर होने के योग हैं. अधिक तला हुआ और मिठाई का सेवन करने से परहेज करें. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 मिनट से 12.57 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम कर सकते हैं.

मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आय के लिहाज से बेहतर रहने वाला है. आय में वृद्धि के संकेत है. रुका हुआ या उधार धन मिलने की संभावना है. बिजनेस से लाभ मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. प्यार और रिश्तों में विश्वास की भावना बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. परिवार में भाई और बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा. उपाय के तौर पर भगवान विष्णु की आराधना करें. पीला फूल चढ़ाए. लाभ मिलेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि दशमी है. नक्षत्र मृगशिरा है. पक्ष्य शुक्ल है. योग कृति है. सूर्योदय 6.49 पर और सूर्यास्त 6.18 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 मिनट से 12.57 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 2 बजे से 3.26 तक रहेगा. शुभ काम करने से बचें. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगी.

कैसी रहेगी नौकरी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव मित्र, आय व लाभ का भाव है. आज इससे जुड़ी हुई चीजों में लाभ होगा. काम बनेंगे. मंगल आपकी शक्तियों में वृद्धि करते हुए नजर आएंगे, जो आपके आत्मविश्वास व निर्णय में झलकेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. व्यवसाय में लाभ के योग हैं. नौकरी व करियर में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. नई परियोजनाओं की जिम्मेदारी बतौर लीडर मिल सकती है. नेटवर्किंग से फायदा होगा.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, सेहत आज अच्छी रहेगी. पुरानी बीमारी दूर होगी. अधिक तला हुआ और मिठाई का सेवन करने से परहेज करें. योग और ध्यान करें. मोबाइल स्क्रिन कम देखें और पर्याप्त नींद लें. इससे पूरे दिन काम कर सकेंगे. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. मित्रों के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न होगा. घर में खुशी का माहौल रहेगा. किसी शुभ समाचार प्राप्ति का योग बन रहा है. भाई और बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP