बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के 30 ठिकानों से क्या-क्या मिला? इनकम टैक्स टीम की छापेमारी जारी

Share to your loved once


Last Updated:

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी फिलहाल जारी है. उमाशंकर सिंह के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इस दौरान उमाशंकर सिंह के ठिकानों से नगदी मिलने का सिलसिला भी जारी है. अब तक कुल 3 करोड़ रुपये नगद मिल चुके हैं. जिनकी गिनती चल रही है.

विधायक उमाशंकर सिंह के 30 ठिकानों से क्या मिला? इनकम टैक्स टीम की रेड जारीZoom

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की रेड

लखनऊः बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी फिलहाल जारी है. उमाशंकर सिंह के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इस दौरान उमाशंकर सिंह के ठिकानों से नगदी मिलने का सिलसिला भी जारी है. अब तक कुल 3 करोड़ रुपये नगद मिल चुके हैं. जिनकी गिनती चल रही है. बता दें कि पिछले साल की सीएजी रिपोर्ट में उमाशंकर सिंह की कंपनियों पर क़रीब 60 करोड़ रुपए के अवैध खनन का आरोप लगा था.

बुधवार को अचानक से पहुंच गई इनकम टैक्स की टीम
बता दें कि बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा से बासपा के विधायक उमाशंकर सिंह के खनवर स्थित आवास पर अचानक बुधवार सुबह 10 बजे आईटी की रेड एक साथ आवास और उनके रसडा स्थित SKY होटल पर पड़ी. यही नहीं  विधायक उमाशंकर सिंह के करीबी भूपेंद्र सिंह व प्रवीण सिंह के आवास पर भी आईटी की टीम ने एक ही समय रेड डाल दिया. IT की टीम 10 से 15 की संख्या में अचानक पहुंची तो उस समय  विधायक उमाशंकर सिंह के भाई छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के चेयरमैन रमेश सिंह और आवास पर तैनात 20 कर्मचारियों को टीम ने मोबाइल जप्त करते हुए आवास में ही नजरबंद कर दिया.

रसड़ा में होटल से लेकर लखनऊ में आवास तक पर रेड
वहीं रसडा में स्थित विधायक के SKY होटल पर भी आईटी की टीम पहुंची और सभी कर्मचारियों के फोन जप्त कर होटल के मेन गेट बंदकर जांच शुरू कर दी. यही नही विधायक के करीबी माने जाने वाले दौलतपुर गांव के रहने वाले प्रवीण सिंह और भूपेंद्र सिंह के भी आवास पर छापेमारी चल रही है. विधायक उमाशंकर सिंह के आवास होटल के साथ दो अन्य जगह पर कई घंटों से चल रही IT की छापेमारी में बताया जा रहा है कि पैसे की वित्तीय लेनदेन को आईटी की टीम खांगालने में जुटी हुई है. वही लखनऊ में भी बासपा के उमाशंकर विधायक के आवास पर भी आईटी की रेड पड़ी, जिस समय विधायक उमाशंकर सिंह, पत्नी बेटे सभी लोग मौजूद रहे.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP