कौन है सीईओ प्रकाश उपाध्याय, जो बच्चों को ले जाता था अविमुक्तेश्वरानंद के पास, आशुतोष का बड़ा खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नया खुलासा किया है. ‌उन्होंने यौन शोषण मामले में शामिल आरोपियों में एक नए नाम का खुलासा किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि नाबालिक बटुकों के यौन शोषण में मठ का कामकाज देखने वाले सीईओ प्रकाश उपाध्याय भी शामिल हैं.

कौन है सीईओ प्रकाश उपाध्याय, जो बच्चों को ले जाता था अविमुक्तेश्वरानंद के पासZoom

आशुतोष ब्रह्माचारी का गंभीर आरोप.

प्रयागराजः स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नया खुलासा किया है. ‌उन्होंने यौन शोषण मामले में शामिल आरोपियों में एक नए नाम का खुलासा किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि नाबालिक बटुकों के यौन शोषण में मठ का कामकाज देखने वाले सीईओ प्रकाश उपाध्याय भी शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रकाश उपाध्याय ही बाढ़ग्रस्त राज्यों से बटुकों को लाता था, जिन्हें गुरु सेवा के नाम पर मुकुंदानंद के साथ मिलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास भेजता था.

कई वीआईपी नेताओं के नाम का भी होगा खुलासा
इसके पहले एक नाम अरविंद के भी इसमें लिप्त होने का खुलासा किया था. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा था कि अरविंद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गुरु भाई है. आशुतोष महाराज ने यह भी आरोप लगाया है कि सपा और कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी इसमें शामिल हैं. हालांकि उन्होंने किसी नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि समय आने पर वीआईपी नेताओं के नाम का भी खुलासा किया जाएगा.

‘करीब 20 पीड़ित मेरे संपर्क में हैं’
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि दोनों नाबालिक बटुकों का आज पॉक्सो कोर्ट में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज हुआ है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि दोनों बटुकों का मेडिकल भी हो गया है. उन्होंने कहा है कि मेडिकल में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है. उन्होंने कहा कि दो नाबालिग बटुक ही नहीं बल्कि करीब 20 पीड़ित उनके संपर्क में हैं.

कहां-कहां बच्चों के साथ होता था कथित उत्पीड़न
उन्होंने आरोप लगाया है कि नाबालिक बच्चों का यौन शोषण माघ मेला से लेकर वाराणसी मठ, बद्रीनाथ धाम और नरसिंह आश्रम जबलपुर में भी होता था. आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि जिस तरह के सबूत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मौजूद हैं. अब उन्हें जेल जाने से अब कोई नहीं बचा सकता है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि जल्द ही षड्यंत्र में शामिल एक और नाम का खुलासा करेंगे.

कहां से शुरू हुआ था विवाद
आपको बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर पोक्सो कोर्ट ने झूंसी थाना पुलिस को यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. पोक्सो एक्ट के तहत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. तीन अज्ञात लोगों में अब तक दो नामों अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का खुलासा हो चुका है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने जल्द ही तीसरे नाम के खुलासे की भी बात कही है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उनके संपर्क में कुछ महिलाएं भी हैं, जो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वाराणसी मठ में मौजूद हैं. उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा विद्या मठ के शीश महल की बात उठाए जाने के बाद स्विमिंग पूल में मिट्टी भरवा दी गई है. फिलहाल इस मामले में बड़े  खुलासे के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज से वापस चले गए हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP