3 मार्च से चमकेगी इन 3 राशियों की तकदीर! शुक्र और शनि मिलकर देंगे धन, सुख और सफलता का बड़ा तोहफा – Jharkhand News
Last Updated:
03 मार्च को शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से शनि विराजमान हैं, जिससे खास योग बन रहा है. इसका सबसे ज्यादा लाभ कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को मिलेगा, धन-समृद्धि और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. कुल मिलाकर मार्च का महीना कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए खुशियों और तरक्की का संदेश लेकर आ रहा है. हालांकि, किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी है, लेकिन ग्रहों की यह स्थिति इन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है.
देवघर. मार्च का महीना शुरू होने वाला है और ज्योतिष के अनुसार यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. इसका प्रभाव केवल राशियों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि मानव जीवन पर भी सीधा असर देखने को मिलता है. लोगों के काम, करियर, धन, परिवार और मानसिक स्थिति पर ग्रहों की चाल का प्रभाव पड़ता है.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार मार्च महीने में शुक्र ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि 03 मार्च को पूर्णिमा के दिन शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान हैं. ऐसे में शुक्र और शनि की युति बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है.
शुक्र ग्रह सुख, वैभव, प्रेम का है कारक
शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सुंदरता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. वहीं शनि ग्रह को कर्म, मेहनत और न्याय का ग्रह कहा जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इस बार यह शुभ संयोग खासकर तीन राशियों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा. ये तीन राशियां हैं कन्या, धनु और मीन.
इन तीन राशि की चमकेगी किस्मत
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा.
धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है.धन लाभ के योग बन रहे हैं और अचानक आर्थिक फायदा भी हो सकता है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
मीन राशि के लिए तो यह समय और भी खास है, क्योंकि शुक्र इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं और शनि पहले से मौजूद हैं. इससे मीन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे.व्यापार में लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें