Colombo Weather Forecast For SL vs NZ : पहले मैच को बारिश ने धोया, क्या आज न्यूजीलैंड के मुकाबले में बरसेंगे बादल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पहले मैच को बारिश ने धोया, क्या आज न्यूजीलैंड के मुकाबले में बरसेंगे बादल

Last Updated:

Colombo Weather Forecast For SL vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की उम्मदों को जिंदा रखने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. अच्छी खबर ये है कि मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना कम है.

पहले मैच को बारिश ने धोया, क्या आज न्यूजीलैंड के मुकाबले में बरसेंगे बादलZoom

बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान का पहला सुपर 8 मुकाबला

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका आज शाम सुपर 8 राउंड में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां इस मैच का नतीजा लंकाई लायंस की किस्मत तय करेगा. दासुन शनाका की टीम को ग्रुप 2 के ओपनर में इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद अब हर हाल में जीत चाहिए. पल्लेकेले की सूखी और मुश्किल पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम को करारी हार मिली थी. इंग्लिश टीम ने 9 विकेट पर 146 रन बनाए और फिर श्रीलंका को महज 95 रन पर सिमेट दिया.

न्यूजीलैंड के लिए मैच से पहले मौसम को लेकर जो डर था, वह सच साबित हुआ. पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला प्रेमदासा में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया. मिचेल सैंटनर की टीम को पाकिस्तान के साथ अंक बांटने पड़े और अब उन्हें श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा, ताकि इंग्लैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीतने की नौबत न आए.

कैसा रहेगा आज मैच के दौरान मौसम

कोलंबो में श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच से पहले मौसम में सुधार आया है और मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. दोनों टीमों को 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान की उम्मीद है. नमी 80 फीसदी तक पहुंच सकती है. खिलाड़ियों को 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी महसूस हो सकती है.

आज हारे तो क्या होगा

श्रीलंका की टीम के लिए आज के मैच में जीत बहुत जरूरी है. सुपर 8 का पहला मुकाबला हारने के बाद अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम हारी तो उसके सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी. इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली है. अब बाकी बचे एक स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका में टक्कर है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP