भारत-पाकिस्तान या श्रीलंका… एशिया की कौन सी टीम खेलेगी सेमीफाइनल?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत-पाकिस्तान या श्रीलंका… एशिया की कौन सी टीम खेलेगी सेमीफाइनल?

Last Updated:

भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया की प्रमुख टीमें हैं. इन तीनों ही टीमों की वर्ल्ड क्लास क्रिकेट में धाक है. हालांकि इस बार T-20 वर्ल्डकप में तीनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मशक्कत कर रही हैं.

भारत-पाकिस्तान या श्रीलंका... एशिया की कौन सी टीम खेलेगी सेमीफाइनल?Zoom

पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका तीनों के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने का संकट है.

पाकिस्तान पर सेमीफाइनल में पहुंचने का संकट है, इंग्लैंड से हार के बाद अब पाक टीम को श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा. सिर्फ इतने से ये तय नहीं होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलेगी, इसके लिए उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका पर निर्भर रहना होगा. ऐसा ही हाल भारत और श्रीलंका का भी है. बेशक तीनों टीमों के पास मौके कम बचे हैं, मगर समीकरण के हिसाब से इनमें से कम से कम दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं.

भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया की प्रमुख टीमें हैं. इन तीनों ही टीमों की वर्ल्ड क्लास क्रिकेट में धाक है. अब तक ऐसा बेहद कम ही हुआ है जब किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एशिया की ये तीन टीमें नॉकआउट तक न पहुंचें. हालांकि इन तीनों ही टीमों के सामने इस बार मुश्किल है. ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत को दोनों मैच जीतने हैं, वहीं ग्रुप-2 में श्रीलंका और पाकिस्तान खुद ही सेमीफाइनल के लिए जंग लड़ रही हैं. टेक्नीकली भारत अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, मगर ग्रुप-2 से श्रीलंका और पाकिस्तान में से एक ही टीम आगे जाएगी, वो भी न्यूजीलैंड न जीती तो.

सुपर-8 में टीमों को तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं. इसमें भी कम से कम दो मैचों में जीत दर्ज करना जरूरी है. इंग्लैंड ऐसा कर सेमीफाइनल में एंट्री ले चुकी है, मगर इस जीत के साथ पाकिस्तान संकट में आ गया है. अभी उसके पास न्यूजीलैंड के साथ बारिश में धुले मैच का एक प्वाइंट है. 28 फरवरी को उसे श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है. उससे पहले श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड से हार जाती है तो सेमीफाइनल की रेस में सिर्फ कीवी और पाकिस्तान ही रह जाएगा. अगर न्यूजीलैंड हार जाता है तो फिर तीनों ही टीमों के पास समान मौके होंगे.

27 फरवरी को न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है, अगर इसमें न्यूजीलैंड जीत जाता है तो उसके 3 प्वाइंट हो जाएंगे, अगर वह इससे पहले वाले मुकाबले में श्रीलंका से जीत जाता है तो फिर रेस खत्म हो जाएगी और 5 प्वाइंट के साथ इंग्लैंड के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड दूसरी टीम होगी.

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका से हारी और इंग्लैंड से जीत गई तो उसके 3 प्वाइंट ही रहेंंगे.  28 फरवरी को श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया तो वह 5 प्वाइंट के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी. अगर श्रीलंका हार गई तो पाकिस्तान के भी 3 प्वाइंट हो जाएंगे और फिर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का चयन नेट रन रेट के आधार पर होगा, जिसमें न्यूजीलैंड आगे चल रहा है, मगर पाकिस्तान बहुत पीछे नहीं है.

दक्षिण अफ्रीका से बड़ी हार के बाद भारत के पास दो मैच बचे हैं, प्वाइंट टेबल में वह 0 पर है और नेट रन रेट भी -3.800 है. ग्रुप में वेस्टइंडीज का रन रेट +5 से ज्यादा है और अफ्रीका भी +3.800 के साथ आगे है. ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि इनका रन रेट कम हो और भारत के रन रेट में बढ़ोतरी हो.

About the Author

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP