2027 चुनाव से पहले मिशन मोड में मायावती, कर दी पहले ब्राह्म्ण प्रत्याशी की घोषणा, जापान में सीएम योगी का भव्य स्वागत

Share to your loved once


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

Ayodhya में गौहत्या पर बहस तेज, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने Om Birla को लिखा पत्र

अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 के तहत गौहत्या पर सांसदों का रुख स्पष्ट करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 48 गौवंश संरक्षण और गौहत्या पर रोक की बात करता है, ऐसे में संविधान की शपथ लेने वाले जनप्रतिनिधियों की इस विषय पर क्या प्रतिक्रिया है, यह देश जानना चाहता है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अपने बयान में कहा कि चाहे सत्ता पक्ष के सांसद हों या विपक्ष के, सभी को गौहत्या बंद करने के मुद्दे पर अपना पक्ष सार्वजनिक करना चाहिए. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में कई मुस्लिम सांसदों ने भी गौहत्या बंद करने के समर्थन में बयान दिए हैं.

Barabanki में फर्जी आईडी से करोड़ों की जमीन की बिक्री का आरोप, शासन ने दिए जांच के आदेश
बाराबंकी में फर्जी पहचान पत्र बनाकर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि जालसाजों ने फर्जी आईडी तैयार कर दूसरे व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री करा दी और बाद में उस पर कब्जे का प्रयास करने लगे. पीड़ित जमीन मालिक ने मामले में कार्रवाई के लिए शासन से गुहार लगाई. शिकायत पर अपर मुख्य सचिव (गृह) ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर भू-माफिया शहजाद और जफर इसरार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हाईवे से जुड़ा बताया जा रहा है. प्रशासनिक निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है.

Barabanki में दर्दनाक हादसा: हाईस्कूल का पेपर देने जा रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला
बाराबंकी जिले में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल से हाईस्कूल का पेपर देने जा रही 15 वर्षीय छात्रा कामिनी को कुचल दिया. हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली टेंट का सामान लादने जा रही थी. मृतका कामिनी Basant Kranti Inter College की हाईस्कूल की छात्रा थी और परीक्षा देने टिकैतनगर जा रही थी. घटना Ufrauli Village की है, जो Tikait Nagar थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मायावती का 2027 पर ब्राह्मण दांव: माधौगढ़ से आशीष पांडेय को बनाया प्रभारी

2027 के Uttar Pradesh Legislative Assembly election से पहले बहुजन समाज पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट से आशीष पांडेय को प्रभारी नियुक्त कर ब्राह्मण कार्ड खेलना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि बसपा चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले जिन प्रभारियों को जिम्मेदारी देती है, वही आगे चलकर पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी बनते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, होली के बाद कानपुर मंडल की पांच अन्य विधानसभा सीटों पर भी प्रभारियों की घोषणा की जाएगी. बसपा की यह रणनीति संगठन को समय रहते सक्रिय करने और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ब्राह्मण चेहरे को आगे कर बसपा 2027 में अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ नए सामाजिक समर्थन को जोड़ने की तैयारी में है.

सीएम योगी का जापान दौरा, निवेश, नवाचार और भारत-जापान साझेदारी को नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर Japan पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. टोक्यो पहुंचकर सीएम ने कहा, “उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार.” दौरे के दौरान सीएम ने Tokyo में Konoike Transport Co., Ltd. के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तानाबे से मुलाकात की. बैठक में उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल परिवहन इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कोनोइके कंपनी को यूपी में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने का भी आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश से भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी और दोनों देशों के आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP