Ramayana Movie First Review : ‘आदिपुरुष’ विवाद से डरे नितेश तिवारी? रिलीज से पहले की टेस्ट स्क्रीनिंग, आए ऐसे रिएक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर रिलीज से पहले टेस्ट स्क्रीनिंग की खबर सामने आई है. लॉस एंजेलिस में आयोजित इस खास शो में चुनिंदा दर्शकों ने फिल्म का पहला कट देखा. अब सवाल ये क्या ‘आदिपुरुष’ विवाद के बाद मेकर्स कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए पहले दर्शकों की राय ली गई? जानिए कैसे आए रिएक्शन

ख़बरें फटाफट

रामायणम् फर्स्ट रिव्यू: रिलीज से पहले की टेस्ट स्क्रीनिंग, आए ऐसे रिएक्शनZoom

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ भी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

नई दिल्ली. रामायणम् मूवी फर्स्ट रिव्यू? इस टाइटल ने आपको कन्फ्यूज किया है क्या? आप भी सोच रहे हैं कि बिना ट्रेलर और फिल्म की रिलीज से पहले कैसे फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आ गया? फिल्म समय से पहले रिलीज हो गई? या प्रभास की विवादित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से नितेश तिवारी घबरा गए? अगर ये सवाल आपके मन में हैं तो खबर आपके लिए है. निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस दीवाली रिलीज होने वाली है और फिल्म को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट टॉप लेवल पर है. मेकर्स ने लोगों के रिएक्शन को जानने के लिए एक बड़ा कदम उठाया और उस टेस्ट में मेकर्स पूरी नंबरों से पास हुए.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम् ’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहला कट हाल ही में लॉस एंजेलिस के सिनेमार्क प्लाया विस्टा थिएटर में चुनिंदा दर्शकों के लिए दिखाया गया. द वीक की रिपोर्ट के अनुसार 18 से 60 उम्र के दर्शकों ने इस स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया, जिससे मेकर्स ने राहत की सांस ली है.

दर्शकों ने क्या कहा?

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स ‘ओवरव्हेल्मिंग पॉजिटिव’ रहा. फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसके एंबीशियस स्केल, शानदार VFX और इमोशनल स्टोरीटेलिंग की तारीफ की. कई ने इसे ‘रूटेड स्टोरीटेलिंग’ वाला बताया, जो भारतीय जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई लगती है. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया, जबकि विजुअल इफेक्ट्स ने सबका दिल जीत लिया. यह स्क्रीनिंग मुख्य रूप से दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए थी, ताकि फाइनल फिल्म में जरूरी बदलाव किए जा सकें. दीवाली 2026 पर रिलीज से पहले यह एक महत्वपूर्ण टेस्ट था.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP