Big update on Rinku Singh: रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे- सूत्र

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू पहुंचेंगे चेन्नई, बीमार पिता से मिले

Last Updated:

Big update on Rinku Singh: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ पिता की तबीयत खराब होने की वजह से घर लौटे भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह टीम से जुड़ने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरेंगे. भारत को गुरुवार को सुपर 8 के दूसरे मैच में खेलना है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू पहुंचेंगे चेन्नई, बीमार पिता से मिलेZoom

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए रिंकू सिंह पहुंचेंगे चेन्नई?

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अचानक पिता की तबीयत खराब होने की वजह से टी20 विश्व कप बीच में छोड़कर घर लौटे थे. अब खबर है कि वो दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले बेहद अहम मुकाबले के लिए वो टीम से दोबारा जुड़ेंगे. रिंकू को अपने बीमार पिता खंचंद सिंह से मिलने के लिए टीम इंडिया का कैंप छोड़ना पड़ा था. उनके पिता स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं.

रिंकू सिंह के मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया है. अब अंतिम चार में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है. कोचों ने संकेत दिए हैं कि टीम में बदलाव हो सकते हैं. टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा होने के कारण दाएं हाथ के ऑफ स्पिनरों के खिलाफ टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अब देखना होगा कि चेन्नई में भारत जब मैदान पर उतरेगा तो कौन सा बाएं हाथ का बल्लेबाज बाहर बैठेगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू के आंकड़े

रिंकू ने अब तक चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच खेले हैं. वह निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसे लेकर कई लोगों ने आलोचना की है, जिनमें दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं. वह अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ एकल अंक में ही आउट हो गए थे. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने नाबाद चार गेंदों में 11 रन की तेज पारी खेली थी. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने तीन गेंदों में छह रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के मैच में वह दो गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए, जब वह क्रीज पर आए तो रन चेज पहले ही भारत के हाथ से निकल चुका था.

जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू के आंकड़े

रिंकू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. चार पारियों में वह तीन बार नाबाद रहे और कुल 60 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 176.47 रहा है. 2024 में हरारे में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 48 रन बनाए थे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP