गाजियाबाद में कैसे मर गए 13 मोर? 10 राष्ट्रीय पक्षियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Last Updated:
उत्तर प्रदेश में 13 मोरों की मौत हो गई है. जिसमें 10 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की होने के पीछे की बड़ी खबर सामने आई है. ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के खेतों और खुले इलाकों में मौजूद मोरों को पकड़ा जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है.

पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि हुई.
गाजियाबाद: यूपी में गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पचायरा गांव में दो दिन के भीतर 13 राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत से हड़कंप मच गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव में मिले 13 मोरों में से 10 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें जहर की पुष्टि हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कीटनाशक युक्त दाना खाने से इन मोरों की मौत हुई. घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. रिपोर्ट सामने आते ही विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है.
वन विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है. ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के खेतों और खुले इलाकों में मौजूद मोरों को पकड़ा जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है. पशु चिकित्सकों द्वारा एहतियातन इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, ताकि अन्य मोरों को कीटनाशक के प्रभाव से बचाया जा सके और उनकी जान सुरक्षित रखी जा सके.
फिलहाल “पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि हुई है. वहीं वन विभाग क्षेत्र में कीटनाशकों के उपयोग की भी जांच कर रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं.” राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से गांव में शोक और चिंता का माहौल है. अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह लापरवाही थी या कोई साजिश. फिलहाल वन विभाग मोरों को बचाने के अभियान में जुटा हुआ है. वहीं पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से ले रहीं हैं जांच चल रही है. वहीं वन विभाग की टीम भी मामले की सतर्कता को देखते हुए निगरानी बढ़ा रही हे आगे ऐसे हादसे न हो उस पर पूरी सतर्कता बरत रही है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें