पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक नहीं खेलेंगे आईपीएल, बीसीसीआई ने लगा रखा है दो साल का प्रतिबंध

Share to your loved once


Last Updated:

इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक ने सेमीफाइनल में पहुंच दिया है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वह पाकिस्तान के जबड़े से मैच छीन लाए. हालांकि ब्रुक की इस धुआंधार फॉर्म आईपीएल में नहीं दिखेगी. वह दो साल तक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे.

हैरी ब्रूक नहीं खेलेंगे आईपीएल, BCCI पहले ही कर चुकी है 'बोल्ड'Zoom

हैरी ब्रूक्स को बीसीसीआई पहले ही बोल्ड कर चुकी है.

पाकिस्तान के खिलाफ जब हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे थे तो न तो उस्मान तारिक का पॉज उन्हें परेशान कर रहा था और न ही शाहीन आफरीदी की स्पीड डरा रही थी. यह बल्लेबाज अपनी लय में बस धुआंधार शॉट लगाए जा रहा था. ब्रूक ने ऐसी पारी जिससे वह अकेले ही पाकिस्तान के जबड़े से मैच छीन लाए.  मगर अफसोस कि विश्व कप में गदर मचा रहा ये बल्लेबाज आईपीएल में नहीं खेलेगा. हैरी ब्रूक बीसीसीआई की ओर से लगे प्रतिबंध की वजह से दो साल तक दुनिया की सबसे बड़ी प्रीमियर लीग से दूर रहेंगे.

इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा रखा है. चौंकाने वाली खबर ये है कि आईपीएल में हैरी ब्रूक की इस धाकड़ फॉर्म का मजा नहीं मिलेगा. ऐसा किसी चोट या बोर्ड की नाराजगी की वजह से नहीं हुआ. हैरी ब्रूक बीसीसीआई के उस ब्रह्मास्त्र नियम का पहला शिकार बन गए, जिसे 2025 में ही बनाया गया है. इस नियम की वजह से अब ब्रूक 2028 से पहले आईपीएल में नहीं दिख पाएंगे.

25 साल के हैरी ब्रूक का आईपीएल में डेब्यू 2023 में हुआ था. उन्हें सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.15 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन में ब्रूक में 11 मैच खेले थे और 190 रन बनाए थे. इसके बाद अगले सीजन के लिए हैरीब्रूक ने फिर नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने. दिल्ली ने ब्रूक को टीम में लेने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए. मगर आईपीएल शुरू होता, उससे पहले ही ब्रूक पर्सनल कारण बताकर टूर्नामेंट से हट गए. अगले साल एक बार फिर वह नीलामी में शामिल हुए और दिल्ली ने इस बार उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन इस बार फिर ब्रूक ने वही किया और लीग शुरू होने से पहले ही वह फिर हट गए.

हैरी बूक ने 50 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया.

ब्रूक लगातार दो साल लीग से हट गए. इससे पहले कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा कर चुके थे. फ्रेंजाइजी ने इसकी शिकायत बीसीसीआई से की. सभी 10 टीमों ने मिलकर बीसीसीआई से गुहार लगाई कि विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने के बाद नाम वापस ले लेते हैं, इससे टीम का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके बाद एक नियम बनाया गया. इस नियम के तहत-

‘अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराता है, कोई टीम उसे खरीद लेती है, और इसके बाद वह बिना किसी ठोस मेडिकल कारण की वजह से लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उसे अगले 2 साल के लिए टूर्नामेंट और ऑक्शन दोनों से बैन कर दिया जाएगा’

About the Author

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP