25 दिन में फसल तैयार! बस्तर के पद्म से समझें किचन गार्डन में प्याज भाजी लगाने का आसान तरीका
Onion leaf farming : बस्तर में प्याज भाजी इन दिनों खूब पसंद की जा रही है. बाजार में इसकी कीमत 30–40 रुपये किलो है, लेकिन इसे घर की बाड़ी या किचन गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है. यह फसल महज 25–30 दिनों में तैयार हो जाती है और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगती. पद्मनाथ बताते हैं कि मिट्टी को भुरभुरा कर खाद मिलाकर बीज बो दें. करीब 200 रुपये की लागत में अच्छी पैदावार मिल जाती है. वे जैविक तरीके से बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के खेती कर रहे हैं. सीमित सिंचाई और सही देखरेख से ताजी, सेहतमंद भाजी घर पर ही तैयार की जा सकती है.
