पहले हल्दी-नमक में फ्राई, फिर मसालों का तड़का, ऐसे बनती है छत्तीसगढ़ी स्टाइल चिकन करी
Chhattisgarhi style chicken curry : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में खाना परंपरा और अपनत्व से जुड़ा होता है. गृहणी लक्ष्मी नायक की पारंपरिक देसी चिकन करी आज भी गांवों में खास पसंद की जाती है. पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर उसमें नींबू रस मिलाया जाता है, जिससे गंध खत्म हो जाए. फिर नमक-हल्दी के साथ धीमी आंच पर भूनकर अलग रख लिया जाता है. उसी कढ़ाई में प्याज-लहसुन पेस्ट और घर के मसालों को अच्छी तरह भूनकर चिकन मिलाया जाता है. जरूरत अनुसार गर्म पानी डालकर करी तैयार की जाती है. ऊपर से हरा धनिया डालते ही खुशबूदार, सादा और स्वादिष्ट देसी चिकन करी परोसने के लिए तैयार हो जाती है.
