6.50 मिनट का गाना, देता है कठिन सिचुएशन में लड़ने की हिम्मत, उदित नारायण-अल्का यग्निक ने गाया मोटिवेशनल सॉन्ग
अल्का याग्निक और उदित नारायण ने वैसे तो कई रोमांटिक और सैड सॉन्ग गाए हैं, लेकिन उनका एक गाना ऐसा भी है, जो कठिन परिस्थतियों में टिके रहने और समस्याओं से निपटने की ताकत देता है. इस गाने को अल्का और उदित के साथ-साथ सुखविंदर सिंह और श्रिनिवास ने गाया है. यह गाना पॉजिटिविटी से भरा हुआ है. इस गाने का नाम मितवा है, जो कि साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ का गाना है. आमिर खान और ग्रेसी समेत कई प्रतिभाशाली कलाकारों पर फिल्माए गए इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इसका म्युजिक एआर रहमान ने दिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।