Mesh Rashi | Aaj Ki Mesh Rashi | मेष राशिफल | आज का मेष राशिफल |
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 25 February: मेष राशि के लिए आज का दिन खास है. काम में मन लगेगा. तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं. काम में व्यस्त होने से समय नहीं दे पाएंगे लेकिन पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगी. उपाय के तौर पर हनुमानजी की पूजा करें. आज वंसत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि नवमी और नक्षत्र रोहिणी है. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज उत्तर में जाना खतरनाक हो सकता है. अगर जाना ही पड़े तो दही और चीनी खाकर ही निकलें. आज शुभ अंक 1 और भाग्यांक 8 रहेगा. निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें वरना नुकसान हो सकता है.
मिर्जापुर: मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा. पूरे दिन ऊर्जा बनी रहने से काम में मन लगा रहेगा. हालांकि आमदनी सामान्य रहेगी. कंट्रक्शन से जुड़े व्यवसाइयों को बड़ा काम मिल सकता है, जिससे भविष्य में तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं. सेहत सामान्य रहेगी. अत्यधिक काम करने से बचें. काम में व्यस्त रहने की वजह से पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. हालांकि, पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगी. उपाय के तौर पर हनुमानजी की पूजा करें. मनोवांछित फल मिलेगा.
लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज वंसत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि नवमी और नक्षत्र रोहिणी है. पक्ष कृष्ण और योग विष्कुम्भ है. सूर्योदय 6.50 पर और सूर्यास्त 6.50 पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 12.34 से 2.00 बजे तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगी. ऐसे में अत्यधिक जरूरी न हो तो इस दिशा में यात्रा नहीं करें. दही, चीनी या कपड़ा निकालकर कहीं रखकर यात्रा पर जा सकते हैं.
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव कर्म, करियर और प्रतिष्ठा वाला भाव है. इनसे जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मंगल अपने स्वामी ग्रह को लाभ पहुंचा रहे हैं. आज का दिन करियर और सामाजिक सम्मान के लिहाज से अनुकूल है. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में वृद्धि होगी. नई जिम्मेदारी से आर्थिक लाभ होने का अनुमान है. निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, वरना धन हानि का अनुमान है. करियर और नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. प्रमोशन या नई परियोजना की जिम्मेदारी मिल सकती है.
इनकी सलाह से बनेंगे काम
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. अत्यधिक काम से थकान बढ़ सकती है. सिर दर्द और तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें. योग और ध्यान करें. टहलें और पौष्टिक आहार लें. काम की व्यस्तता के कारण जीवनसाथी को कम समय दें पाएंगे. जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका हृदय गदगद रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आपकी उपलब्धियों से दूसरे सदस्य गौरवांवित महसूस करेंगे. किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लाभकारी होगा.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का आज शुभ अंक 1 और भाग्यांक 8 रहेगा. शुभ रंग लाल और मैरून होगा. शुभ दिशा दक्षिण होगी. हनुमान जी मंदिर में जाकर पूजन और अर्चन करें. मंत्रों का जाप करें. किसी जरूरतमंद को दाल दान में दें. दिन अच्छा होगा और जीवन में सुख और समृद्धि आएगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें