आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम, फलाहारी महाराज का ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आशुतोष ब्रह्मचारी को गौ हत्यारा बताया. वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 125 करोड़ हिंदुओं के लिए पूज्यनीय बताया. फलाहारी महाराज ने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी एक अपराधी है. फलाहारी महाराज आशुतोष को हिंदू नहीं मानते हैं. 

आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम, फलाहारी महाराज का ऐलानZoom

फलाहारी महाराज ने 21 लाख रुपये का रखा इनाम.

मथुराः शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉस्को का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. इसी कड़ी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आशुतोष पांडे को जूतों की माला पहनानी  चाहिए.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आशुतोष ब्रह्मचारी को गौ हत्यारा बताया. वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 125 करोड़ हिंदुओं के लिए पूज्यनीय बताया. फलाहारी महाराज ने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी एक अपराधी है. फलाहारी महाराज आशुतोष को हिंदू नहीं मानते हैं.
उनका कहना है कि शंकराचार्य महाराज पर घिनौना आरोप लगाने से सनातनी हिंदू अपमानित हो रहे हैं.

बता दें कि यह वही फलाहारी महाराज हैं, जिन्होंने 4 वर्ष पहले संकल्प लिया था कि जब तक मथुरा मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी तब तक वह भोजन नहीं करेंगे और आज भी इनका अनशन जारी है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP