Nepali Sesame Tomato Chutney। नेपाली तिल टमाटर चटनी रेसिपी

Share to your loved once


Nepali Sesame Tomato Chutney Recipe: टीवी की दुनिया में अपनी जोरदार कॉमिक टाइमिंग और फन से भरे अंदाज के लिए मशहूर भारती सिंह सिर्फ हंसी ही नहीं, बल्कि खाने के मामले में भी उतनी ही एक्साइटेड रहती हैं. जो लोग उन्हें फॉलो करते हैं, वे जानते हैं कि भारती को देसी, मसालेदार और चटपटा खाना कितना पसंद है. अलग-अलग जगहों का स्वाद ट्राई करना और उसे अपने अंदाज में घर पर बनाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. खासकर पहाड़ी और नेपाली फ्लेवर वाली चटनियां उन्हें बेहद पसंद हैं, जिनमें तीखापन, खट्टापन और हल्का स्मोकी टेस्ट का कमाल का मेल होता है. भारती कई बार अपने व्लॉग्स में बताती हैं कि उनके घर में बचपन से एक खास नेपाली स्टाइल तिल-टमाटर चटनी बनती आ रही है.

इसका कारण भी खास है-उनके पिता नेपाल से जुड़े रहे हैं, इसलिए घर के खाने में नेपाली स्वाद की झलक हमेशा रही. यही वजह है कि यह चटनी उनके दिल के बहुत करीब है. अच्छी बात यह है कि यह चटनी बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही कोई मुश्किल तैयारी करनी पड़ती है. घर में मौजूद साधारण चीजों से यह इतना जबरदस्त स्वाद दे देती है कि सिंपल दाल-भात या पराठा भी खास लगने लगता है.

क्यों खास है नेपाली तिल-टमाटर चटनी
इस चटनी का असली मजा इसके फ्लेवर बैलेंस में है. भुना तिल हल्की नट्टी खुशबू देता है, टमाटर खट्टापन और स्मोकी टेस्ट लाता है, जबकि लहसुन-अदरक इसका देसी तड़का बढ़ा देते हैं. ऊपर से मेथी और हरी मिर्च का तड़का इसे और ज्यादा खुशबूदार बना देता है. यही वजह है कि यह चटनी मोमोज से लेकर दाल-भात और स्नैक्स तक हर चीज के साथ जम जाती है.

सामग्री
-2 बड़े चम्मच सफेद तिल
-3–4 सूखी लाल मिर्च
-4–5 लहसुन की कलियां
-1 छोटा टुकड़ा अदरक
-स्वाद अनुसार नमक
-थोड़ा ताजा पुदीना
-थोड़ी धनिया पत्ती
-1 बड़ा भुना टमाटर
-1–2 बड़े चम्मच इमली का पानी

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तड़के के लिए
-1 बड़ा चम्मच तेल
-½ छोटा चम्मच मेथी दाना
-1–2 हरी मिर्च (कटी)

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें. उसमें सफेद तिल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रखें कि तिल जले नहीं, वरना चटनी में कड़वाहट आ सकती है. अब उसी पैन में सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें ताकि उनका स्वाद और रंग खुल जाए.

2. अब मिक्सर जार में भुना तिल और मिर्च डालें. इसके बाद लहसुन, अदरक, नमक, पुदीना, धनिया पत्ती, भुना टमाटर और इमली का पानी डालें. सबको साथ में पीस लें. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं, लेकिन चटनी को बहुत पतला न करें. इसका टेक्सचर हल्का गाढ़ा ही अच्छा लगता है.

3. अब तड़का तैयार करें. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें मेथी दाना डालें और हल्का भूरा होने दें. फिर कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. यह गरम तड़का तैयार चटनी के ऊपर डाल दें. बस आपकी नेपाली स्टाइल तिल-टमाटर चटनी तैयार है.

किसके साथ खाएं
यह चटनी खास तौर पर मोमोज, पराठा, दाल-भात, चावल, पकौड़े या किसी भी स्नैक के साथ शानदार लगती है. अगर साधारण खाने में थोड़ा एक्स्ट्रा स्वाद जोड़ना हो, तो यह चटनी सबसे आसान तरीका है.

टिप्स जिससे स्वाद और बढ़े
टमाटर को गैस पर सीधे भूनेंगे तो स्मोकी स्वाद और बढ़ेगा. तिल को धीमी आंच पर भूनें, तभी सही खुशबू आएगी. ज्यादा तीखापन चाहिए तो लाल मिर्च बढ़ा सकते हैं. पुदीना न हो तो सिर्फ धनिया से भी चटनी बन सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP