लाखों खर्च के बाद भी पेयजल संकट बरकरार

Share to your loved once


Last Updated:

अमेठी जिले के गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर कूलर बदहाल पड़े हैं. कई स्थानों पर कूलर में पानी नहीं आ रहा, कहीं नल गायब हैं तो कहीं मशीनें खराब हैं. प्रशासनिक दफ्तरों के आसपास लगे कूलर भी काम नहीं कर रहे, जिससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

ख़बरें फटाफट

अमेठी. पानी हमारी मूलभूत आवश्यकता है ऐसे में पानी की समस्या यदि हो तो हमें काफी दिक्कत होती है. जिस वाटर कूलर पर लाखों रुपए खर्च कर वाटर कूलर लगवाए गए. उम्मीद थी की जनता को शुद्ध पानी मिलेगा और पानी की समस्या खत्म होगी लेकिन वह समस्या आज भी जस की तस है. वाटर कूलर शोपीस बनकर खड़े हैं, वाटर कूलर तो लगे हैं लेकिन उनमें पानी नहीं आता कहीं वाटर कूलर से नल गायब है तो कहीं मशीन ही खराब पड़ी है. कहीं लंबे समय से वाटर कूलर का ढांचा तो खड़ा कर दिया गया, लेकिन उसमें पानी नहीं आता ऐसे में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ये समस्या अमेठी जिले के गौरीगंज नगर पालिका की है, जहां जगह-जगह लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं. वाटर कूलर पर लाखों रुपए खर्च किए गए लेकिन आज की स्थिति है कि इनमें पानी ही नहीं आता है. जहां पर वाटर कूलर लगाए गए हैं वहां हजारों की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है. लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान शिकायत के बाद नहीं होता. आलम यह है कि आसपास ही नगर पालिका, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के साथ बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय और दफ्तर हैं. इसके साथ ही फरियादियों और आम जनमानस का आवागमन होता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा.

स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत भी की गई

पानी की समस्या कई दिनों से है, कई बार इसके लिए स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत भी की गई. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, ऐसे में जब पानी जैसी मूलभूत सुविधा की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, तो कैसे समस्या का समाधान होगा. वही एक और स्थानीय निवासी मोहम्मद आवेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तो पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. यदि लोगों को पानी नहीं मिलेगा तो आने वाले गर्मी के दिनों मे ऐसी समस्या का समाधान नहीं होगा. फिलहाल स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी खराब वाटर कूलर को सही कराया जाए. वहीं पूरे मामले पर गौरीगंज के अधिशासीय अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि जहां-जहां वाटर कूलर खराब है वहां की शिकायत को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है और जो भी समस्या जहां होगी उसका तुरंत निस्तारण कराया जाएगा.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP