10 कुंतल लड्डू और देशभर के श्रद्धालु, बरसाना में होली का अनोखा उत्सव, जानिए इसके पीछे की कहानी

Share to your loved once


Last Updated:

मथुरा. बरसाना के श्रीजी मंदिर में 24 फरवरी को बड़े धूमधाम के साथ लड्डू होली खेली जाएगी. यह होली बरसाना की लट्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले होती है और बृज में इसका विशेष महत्व है. इस दिन नंदगांव से पांडा न्योता लेकर बरसाना आता है, जिसका स्वागत भक्त लड्डू फेंककर करते हैं. देशभर के श्रद्धालु 15 दिन तक बरसाना में रुककर इस अनोखी परंपरा का आनंद उठाते हैं.

ख़बरें फटाफट

बरसाना की लड्डू होली, भक्तों पर फेंके जाएंगे 10 कुंतल लड्डू, जानिए इसकी कहानीZoom

मथुरा. बरसाना के प्रमुख श्रीजी मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ लड्डू होली खेली जाएगी. यह होली बरसाना की लट्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले खेली जाती है और बृज में इसका विशेष महत्व है. इस दिन नंदगांव के हुरियारों को न्यौता देकर पांडा बरसाना लौटता है, जिसका स्वागत लड्डू फेंककर किया जाता है.

लड्डू होली की परंपरा और महत्व
बरसाना की लट्ठमार होली प्राचीन परंपरा का प्रतीक है और बरसाना इसका केंद्र माना जाता है. हुरियारिनों से होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे आते हैं, जिनके लिए एक दूत यानी पांडा न्यौता लेकर आता है. जब यह पांडा बरसाना पहुंचता है और श्रीजी मंदिर में प्रवेश करता है, तो मंदिर के सभी गोस्वामी उसका स्वागत करते हैं. इस अवसर पर भक्त पांडा के ऊपर लड्डू फेंकते हैं, जिसे लड्डू होली कहा जाता है. यह पर्व देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को बरसाना खींच लाता है.

लड्डू की तैयारी
श्रीजी मंदिर के रिसीवर सुशील गोस्वामी ने बताया कि इस बार बूंदी लड्डू और बेसन लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. कुल 10 कुंतल लड्डू राधा रानी मंदिर से श्रद्धालुओं पर फेंके जाएंगे. राधा रानी लट्ठमार होली से एक दिन पहले भक्तों के साथ लड्डू होली खेलकर यह दर्शाती हैं कि नंदगांव के श्रीकृष्ण ने होली का आमंत्रण स्वीकार कर लिया. यही वजह है कि यह परंपरा द्वापर युग से बरसाना में निभाई जा रही है. लड्डू बनाने के लिए बरसाना के कारीगर उत्साहपूर्वक लगे हुए हैं.

श्रद्धालु 15 दिन के लिए डेरा डालते हैं
मुंबई से आयी महिला भक्त दीपा और चंदा ने बताया कि होली के पर्व पर वे 15 दिन बरसाना में रुककर ब्रज के सभी मंदिरों के दर्शन करती हैं. पटियाला की मिनाक्षी भी हर साल स्पेशल होली का आनंद लेने बरसाना आती हैं. इस होली का खास आकर्षण यह है कि श्रद्धालु लड्डू खाने के साथ ही खेल में शामिल होते हैं, और अगले दिन होने वाली लट्ठमार होली को खेलने के लिए उनका उत्साह दोगुना हो जाता है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP