Womens T20 World Cup 2026 schedule: इंग्लैंड की मेजबानी में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है.
Last Updated:
Women’s T20 World Cup 2026 schedule: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है. टी20 विश्व कप का पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम की पहली टक्कर पाकिस्तान से है.

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम का पहला मैच पाकिस्तान से
नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड के पास है. महिला टी20 विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अभियान 14 जून से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से हो रहा है.
भारतीय महिला टीम अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड्स से टकराएगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा. इसके बाद 21 जून को भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी, जबकि 25 जून को भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होनी है. वहीं लीग के आखिरी मैच में टीम इंडिया की टक्कर 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगी.
भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल
| मैच | वेन्यू | तारीख |
| भारत बनाम पाकिस्तान | एजबेस्टन | 14 जून 2026 |
| भारत बनाम नीदरलैंड्स | हेडिंग्ले | 17 जून 2026 |
| भारत बनाम साउथ अफ्रीका | ओल्ड ट्रैफर्ड | 21 जून 2026 |
| भारत बनाम बांग्लादेश | ओल्ड ट्रैफर्ड | 25 जून 2026 |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | लॉर्ड्स | 28 जून 2026 |
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें