‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विवाद, यहां जानिए क्यों उठ रही है फिल्म को बैन करने की मांग

Share to your loved once


Last Updated:

भुअर अखाड़ा के पहलवान भुअर पहलवान ने कहा कि ‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ बनाई गई है, जो गलत है. उनका कहना है कि किसी एक विशेष जाति को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म में यादव समाज की लड़कियों की छवि धूमिल की गई है.

मऊ: उत्तर प्रदेश में ‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब एक और फिल्म अपने शीर्षक को लेकर विवादों में है. इस फिल्म का नाम ‘यादव जी की लव स्टोरी’ है, जिसे लेकर प्रदेशभर में यादव समाज में नाराज़गी देखी जा रही है. कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. मऊ में भी लोगों ने प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की. आइए जानते हैं पूरा मामला.

‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर मऊ में प्रदर्शन

लोकल 18 से बातचीत में भुअर अखाड़ा के पहलवान भुअर पहलवान ने कहा कि ‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ बनाई गई है, जो गलत है. उनका कहना है कि किसी एक विशेष जाति को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म में यादव समाज की लड़कियों की छवि धूमिल की गई है, जो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि पूरा यादव समाज इस फिल्म का विरोध करता है और यदि इसे बंद नहीं कराया गया तो समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा.

फिलहाल यह विरोध सिर्फ मऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी जाति-बिरादरी को आधार बनाकर फिल्म बनाना गलत है. उनका तर्क है कि इससे पहले भी ‘घूसखोर पंडित’ जैसी फिल्म बनाई गई थी, जिसका भी विरोध हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए.

फिल्म बंद नहीं की गई तो होगा हंगामा

रोहित यादव का कहना है कि यह तो आंदोलन की शुरुआत है. यदि फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो लोग सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे. उनका आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की बहन-बेटियों की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने मांग की कि इस फिल्म पर तुरंत बैन लगाया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा.

अनिल यादव, प्रधान, ने भी फिल्म को बंद करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो सड़क पर व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा, क्योंकि समाज अपनी बहन-बेटियों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP