फिरोजाबाद में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, बनाए गए हैं 50 खरीद केंद्र, एमएसपी भी तय
Last Updated:
यूपी के फिरोजाबाद में किसानों को अब गेहूं बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. जिले में 50 खरीद केंद्र बनाए गए हैं. 17 खाद्य विभाग, 5 एफसीआई और 28 पीसीएफ के. 1 अप्रैल से खरीद शुरू होगी और पंजीकरण के बाद किसान नजदीकी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे. न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिससे किसानों को उचित दाम और परिवहन खर्च में राहत मिलेगी.
धीर राजपूत/ फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद में रहने वाले किसानों को अब गेहूं की बिक्री के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. फिरोजाबाद में ही उनकी गेहूं की खरीद के लिए कई सारे खरीद केंद्र बनाए गए हैं,जहां किसान भाई अपना गेहूं ले जाकर निश्चित रेट पर बेच सकेंगे. वहीं इन केंद्रों की वजह से किसानों को भाड़े में अधिक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए किसान भाइयों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बुकिंग करनी होगी. उसके बाद नजदीकी केंद्र पर जाकर अपने गेहूं को उचित रेट में बेच सकेंगे.
गेहूं की बिक्री के लिए बनाए जाएंगे 50 केंद्र
फिरोजाबाद खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजेयता सिंह ने लोकल 18 से बातचीत की और कहा कि फिरोजाबाद में किसान भाई गेहूं का अच्छा उत्पादन करते हैं.जल्द ही गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी और किसान गेहूं की बिक्री के लिए मंडियों में जाना शुरू कर देंगे. वहीं हमने गेहूं की खरीद के लिए जिले में केंद्रों की सूची बना ली है. किसान भाइयों को गेहूं की बिक्री के लिए जिले से दूर नहीं जाना पड़ेगा. फिरोजाबाद में 50 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें खाद्य विभाग के 17, एफसीआई के 5 और पीसीएफ के 28 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों के माध्यम से किसान भाई अपनी फसल को आसानी से बेच सकते हैं.
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की बिक्री
खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि गेहूं की खरीदारी के लिए हमने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू हो जाएगी और हमारे क्रय केंद्र अभी से बनाए जा चुके हैं. जिससे हमें गेहूं खरीदने में आसानी रहेगी. वहीं किसानों से भी न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585 रुपए के आधार पर गेहूं खरीदा जाएगा. इसके साथ जिन किसानों को क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हैं वह एक अप्रैल से अपनी बुकिंग शुरू कर सकते हैं. इन केंद्रों पर गेहूं बिक्री से किसानों को भी ट्रांसपोर्ट में राहत मिलेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें