हार कर जीतता रहा है भारत… सेमीफाइनल में एंट्री मुश्किल- नामुमकिन नहीं, 2007 में भी यही थे हालात, जब विजेता बनी थी टीम

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हार कर जीतता रहा है भारत… 2007 में भी यही थे हालात जब हम बने थे विश्व विजेता

Last Updated:

2007 वर्ल्डकप में पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत 3 प्वाइंट लेकर सुपर-8 में पहुंचा जहां उसे पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार मिली. उसके अगले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ खेले जाने थे. दोनों ही टीमें फॉर्म में थीं, फिर टीम कैसे सेमीफाइनल तक पहुंची और विजेता बनी.

हार कर जीतता रहा है भारत... 2007 में भी यही थे हालात जब हम बने थे विश्व विजेताZoom

भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्डकप में खिताबी जीत दर्ज की थी.

साउथ अफ्रीका में जोहांसबर्ग क्रिकेट ग्राउंड पर सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जा रहा था. तारीख थी 16 सितंबर 2007. भारत के सामने थी न्यूजीलैंड, जिसने पहले बल्लेबाजी की और भारत के सामने 190 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में खेलने उतरी भारत की टीम महज 180 रन ही बना सकी. गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा भारत की पूरी बल्लेबाजी फ्लॉप रही.

न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीता ही नहीं बल्कि भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को मुश्किल बनाया. ठीक वैसे, जैसे इस बार साउथ अफ्रीका ने किया है. अंतर सिर्फ इतना है कि बड़ी हार की वजह से भारत का रन रेट खराब हुआ है. मगर पिक्चर अभी बाकी है…

2007 में साउथ अफ्रीका में पहला टी-20 वर्ल्डकप आयोजित हुआ था. उस समय तक दुनिया में कुछ देशों के पास इस फॉर्मेट का अनुभव था, मगर लगभग सभी टीमें नई थीं. ऐसा पहली बार हो रहा था जब भारत की टीम में सचिन, गांगुली, द्रविण और लक्ष्मण जैसे दिग्गज नहीं थे. कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे थे.

भारत ग्रुप डी में था, जिसमें पाकिस्तान और स्कॉटलैंड थे. भारत का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के साथ जो बारिश में धुल गया. दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिला. दूसरा मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ था जो टाई रहा और मैच का फैसला बॉल आउट से किया गया.

पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत 3 प्वाइंट लेकर सुपर-8 में पहुंचा जहां उसे पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार मिली. उसके अगले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ खेले जाने थे. दोनों ही टीमें फॉर्म में थीं और ये माना जा रहा था कि भारत के लिए मुश्किल होने वाला है. दूसरा मैच हुआ इंग्लैंड के साथ, जिसे कौन ही भूल सकता है. ये वही मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड पर एक ही ओवर में 6 छक्के मारे थे.

युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगाए थे 6 छक्के.

About the Author

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP