जिम्बाब्वे -वेस्टइंडीज को मिलेगी शिकस्त, इंडिया रचेगा इतिहास…टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बोले मेरठ के युवा
Last Updated:
मेरठ के युवा खिलाड़ियों को पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार वापसी करेगी. खिलाड़ियों का कहना है कि एक हार से टीम का मनोबल नहीं टूटता. उनका विश्वास है कि भारत वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचेगा. सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी मैच पलटने का दम रखते हैं. सही रणनीति और मजबूत प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया विश्व कप जीतकर इतिहास रचेगी.
मेरठ: टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भले ही साउथ अफ्रीका ने भारत के विजय रथ को हल्का सा झटका दिया हो, लेकिन भारतीय टीम इससे उभरते हुए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम को हराकर सेमी फाइनल और फाइनल इतिहास रचते हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच जीतकर भारत का नाम विश्व में रोशन करेगी. यह बात लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए स्पोर्ट्स सिटी मेरठ के युवा खिलाड़ियों द्वारा कही गई.
भारतीय टीम का हर खिलाड़ी चैंपियन
लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए क्रिकेट कोच उदित गौड़ ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है. जिस तरीके से लगातार भारतीय टीम मैच में बेहतर परफॉर्म कर जीत रही थी, अगर एक मैच हार भी गई तो उससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा. आने वाले दो मैच में भारतीय टीम कमाल करते हुए दोनों ही टीम को एक बड़े रन रेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए फाइनल भी जीत कर दिखाएंगी. उन्होंने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी चैंपियन है और यह टी-20 वर्ल्ड कप जीत कर दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि अभी अभिषेक शर्मा को लेकर भले ही बातें हो रही हो, लेकिन यही प्लेयर आपको आने वाले मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएगा. क्योंकि अभिषेक में इतना सामर्थ है कि यह विपरीत परिस्थितियों के बीच इतिहास रचना जानता है.
वर्ल्ड कप होगा टीम इंडिया का कब्जा
इसी तरह से खिलाड़ी ऋषि ने कहा कि भारतीय टीम दोनों ही टीमों को एक बड़े रन स्ट्राइक से हराते हुए इतिहास रचेगी. साथ ही वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान भी एक बड़े अंतर से जीते हुए टी-20 वर्ल्ड कप पर भी परचम लगाएगी. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव से लेकर शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा सहित सभी खिलाड़ी काफी बेहतर है. साथ ही क्रिकेट मैच में तो एक बॉल से भी पूरा मैच पलट जाता है. इसलिए आने वाले समय में भारतीय टीम कमाल करेगी.
विशेष प्लानिंग के साथ खेलना होगा मैच
इसी तरह से खिलाड़ी अविनाश व रवि ने भी कहा कि भारतीय टीम को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की विशेष प्लानिंग करनी होगी.
जिसके माध्यम से एक बड़े अंतर से जीता जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर बैटिंग का पहला अवसर मिले तो एक बड़ा स्कोर बनाना होगा. साथ ही जिस तरीके से पिछले मैच में देखने को मिले थे कि जल्द ही भारतीय टीम के विकेट गिर गए थे. ऐसे में शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों को समझदारी के साथ मैच खेलना चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी टीम में सभी खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है. ऐसा सभी खिलाड़ी आपको बेहतर खेलते हुए नजर आएंगे. बताते चलें कि मेरठ के सभी खिलाड़ी को काफी उम्मीद है कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप मैच में जीत का इतिहास रचेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें