मूंगफली चटनी टिप्स: यह खास तड़का है इस चटनी का असली टेस्ट मेकर…ऐसा स्वाद, दाल-सब्जी के बिना पूरी प्लेट साफ! – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Moongfali Chutney Tips & Tricks: मूंगफली की चटनी तो आपने कई बार बनायी होगी पर एक बार इन छोटी लेकिन जरूरी चीजों का ध्यान रखकर चटनी पीसें. आप देखेंगे कि स्वाद में किस कदर अंतर आता है. कुकिंग एक्सपर्ट ऊषा ने खास टिप्स साझा किए हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. मूंगफली की चटनी खासतौर पर रांची के लोग बड़े ही दिलचस्प तरीके से बनाते हैं. दरअसल यहां की खास रेसिपी में सबसे पहले मूंगफली को उबाला जाता है और फिर उसका सारा छिलका उतारकर उसमें अदरक और कई तरह के मसाले डालकर उसे अच्छे से पीसा जाता है, वह भी सिलबट्टे पर. इसके बाद इसमें तड़का लगाया जाता है. कुकिंग एक्सपर्ट उषा ने इसकी पूरी प्रक्रिया बताई.

उषा बताती हैं कि बहुत लोग मूंगफली को फ्राई करके खाना पसंद करते हैं या फिर गर्म पानी में उबाल लेते हैं. इस बार हम उबालकर बनाने का तरीका बता रहे हैं. इससे स्वाद और भी बेहतर आता है. सबसे पहले आप जितनी चटनी बनाना चाहते हैं उतनी मूंगफली गर्म पानी में डालकर उबाल लीजिए. उबलने के बाद इसका छिलका हाथ से उतार लीजिए.

इसके बाद इसे पीस लीजिए
अगर आप सिलबट्टे पर पीसेंगे तो स्वाद और भी निखर कर आएगा, लेकिन मिक्सी में भी पीस सकते हैं. इसके साथ अदरक, थोड़ा लहसुन और थोड़ी मिर्च डाल लीजिए. इसके बाद इसमें तड़का लगाना है. तड़के के लिए सरसों का तेल, थोड़ा राई, थोड़ा साबुत लाल मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डालना है. ध्यान रहे कि कच्चा नमक ऊपर से नहीं डालना है, बल्कि तेल में पकाकर ही मिलाना है.

जब यह सारी चीजें तैयार हो जाएं और तड़का बन जाए, तो उसे तुरंत चटनी में नहीं डालना है. इस बात का खास ध्यान रखें. जब तक तड़का पूरी तरह ठंडा न हो जाए, तब तक उसे नहीं मिलाएं. अगर गरम तड़का डाल देंगे तो चटनी की गाढ़ापन बिगड़ जाएगा और स्वाद भी अच्छा नहीं लगेगा.

पूरा ठंडा होने पर ही तड़का डालें
तड़का पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही चटनी में डालें और अच्छे से मिला लें. लीजिए, तैयार है तड़के वाली स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी. खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. आप इसे इडली, पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं. यह बहुउपयोगी चटनी है. मूंगफली से बनी होने के कारण यह प्रोटीन से भरपूर भी है. यानी स्वाद के साथ सेहत भी. इसे स्टोर करके कई दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP