होली पर मेहमानों का जीतना है दिल? मिनटों में तैयार करें कुल्हड़ वाली ये शाही ‘ठंडाई फिरनी’, खाते ही सब कहेंगे ‘अरे वाह’, देखें रेसिपी

Share to your loved once


Holi 2026 Thandai Phirni Recipe : रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है. होली मतलब हुड़दंग, अपनों का साथ और ढेर सारे पकवान. अक्सर होली पर हमारे घरों में गुझिया, मठरी और दही-बड़े तो बनते ही हैं, लेकिन इस बार अगर आप मेहमानों को कुछ ‘हटकर’ खिलाना चाहते हैं, तो ‘शाही ठंडाई फिरनी’ से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आमतौर पर फिरनी एक पारंपरिक मिठाई है, लेकिन जब इसमें होली की जान यानी ‘ठंडाई’ का तड़का लगता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में आपको घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं है.

क्यों खास है यह कुल्हड़ वाली फिरनी?
मिट्टी के कुल्हड़ में जब मलाईदार फिरनी को ठंडा किया जाता है, तो उसमें मिट्टी की सौंधी खुशबू बस जाती है. ठंडाई में मौजूद सौंफ, काली मिर्च, और केसर का मिश्रण इसे न केवल स्वादिष्ट बनाता है बल्कि होली की दोपहर में ठंडक का अहसास भी देता है.

ठंडाई फिरनी के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients)-
फुल क्रीम दूध: 250 ग्राम
भीगे हुए चावल: 1/2 कप (दरदरा पिसा हुआ)
चीनी: 1 कप (स्वादानुसार)
हरी इलायची: 2 पीस
केसर: 15-20 रेशे (2 चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए)
ठंडाई मसाला पाउडर: 3 बड़े चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: बादाम और पिस्ता सजाने के लिए

बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Recipe)-

1. एक भारी तले की कड़ाही में दूध उबालें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें कुटी हुई इलायची डाल दें. आंच को मध्यम रखें और दूध को 2-3 मिनट तक पकने दें.

2. अब उबलते दूध में दरदरे पिसे हुए चावल डालें. ध्यान रहे, चावल का पेस्ट न बनाएं, इसे थोड़ा ‘रवेदार’ रहने दें. साथ ही इसमें चीनी, ठंडाई मसाला पाउडर और केसर वाला दूध मिला दें.

3.मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. चावल दूध के साथ मिलकर धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. लगभग 15-20 मिनट में फिरनी की कंसिस्टेंसी एकदम मलाईदार हो जाएगी. जैसे ही यह गाढ़ी हो जाए, गैस बंद कर दें.

4.तैयार फिरनी को मिट्टी के कुल्हड़ों में पलट लें. कुल्हड़ न हो तो आप कांच के बाउल भी ले सकते हैं, लेकिन असली मजा मिट्टी के बर्तन में ही आता है.

5.फिरनी को ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाएं. इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. होली के रंगों से खेलने के बाद जब मेहमान थककर बैठें, तो उन्हें यह ठंडी-ठंडी शाही फिरनी सर्व करें.

ऐसे पाएं हलवाई जैसा स्वाद-
अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिरनी बिल्कुल बाजार जैसी गाढ़ी बने, तो दूध को उबालते समय एक चुटकी मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं. याद रहे, फिरनी को हमेशा ठंडा ही परोसें, क्योंकि ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और भी निखर कर आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP