Tips and Tricks | Special Recipe
Last Updated:
Hotel Jaisa Pasta Bnanae Ka Tareeka : सही पास्ता चुनना, पर्याप्त पानी, सही समय पर नमक और अल डेंटे पकाना पास्ता को स्वादिष्ट और परफेक्ट बनाता है. घर पर होटल जैसा पास्ता बनाएं. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी वजह सही विधि से पास्ता न पकाना होती है. अगर पास्ता को सही तरीके से पकाया जाए, तो यह न केवल स्वादिष्ट बनता है बल्कि उसका टेक्सचर भी परफेक्ट रहता है.
Tips and Tricks: आजकल पास्ता हर उम्र के लोगों की पसंदीदा डिश बन चुका है और इसे घर पर भी बड़ी आसानी से बनाया जाता है. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका पास्ता या तो गल जाता है या फिर उसका स्वाद वैसा नहीं आता जैसा रेस्टोरेंट में मिलता है. लेकिन आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस तरह की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी वजह सही विधि से पास्ता न पकाना होती है. अगर पास्ता को सही तरीके से पकाया जाए, तो यह न केवल स्वादिष्ट बनता है बल्कि उसका टेक्सचर भी परफेक्ट रहता है.
उन्होंने बताया कि अच्छा और टेस्टी पास्ता बनाने की शुरुआत सही पास्ता चुनने से होती है. बाजार में कई तरह के पास्ता उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी अलग-अलग होती है. इसलिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला पास्ता खरीदना चाहिए, क्योंकि खराब क्वालिटी का पास्ता जल्दी गल जाता है और उसका स्वाद भी खराब हो जाता है. सही पास्ता का चयन करने से आपकी डिश का स्वाद और बनावट दोनों ही बेहतर हो जाते हैं.
इसके अलावा पास्ता पकाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का उपयोग करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए हमेशा बड़ा बर्तन चुनें, क्योंकि पास्ता पकने के बाद अपने सूखे आकार से लगभग तीन गुना तक फूल जाता है. पानी गर्म करते समय बर्तन को ढककर रखें ताकि पानी जल्दी उबल सके, लेकिन पास्ता डालते ही ढक्कन हटा देना चाहिए ताकि पास्ता सही तरीके से पक सके और झाग न बने.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि नमक हमेशा तभी डालना चाहिए जब पानी पूरी तरह उबलने लगे. उबलने से पहले नमक डालने से पास्ता की बनावट और स्वाद पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. पास्ता डालने के बाद पानी को फिर से उबलने दें और पकाते समय बीच-बीच में चलाते रहें. इससे पास्ता आपस में चिपकता नहीं है और बर्तन की तली में भी नहीं लगता, जिससे पास्ता समान रूप से पकता है.
इसके अलावा पास्ता को न ज्यादा पकाना चाहिए और न ही बिल्कुल कच्चा रखना चाहिए. फूड ब्लॉगर के पास, पास्ता को लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक पकाना सही माना जाता है, ताकि उसमें हल्का कसाव बना रहे जिसे अल डेंटे कहा जाता है. पकने के बाद पास्ता को छानकर तुरंत ठंडे पानी में डालकर निकाल लें और उस पर थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं, इससे पास्ता चिपकता नहीं है और उसका स्वाद भी बेहतर बना रहता है.
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि पास्ता को हमेशा तब ग्रेवी या सॉस में डालना चाहिए जब ग्रेवी पतली हो, ताकि पास्ता सॉस को अच्छी तरह सोख सके और स्वाद बढ़ जाए. इसके बाद पास्ता को कुछ मिनट तक सॉस में पकाएं ताकि उसका स्वाद पूरी तरह से सॉस में मिल जाए. इन आसान और सही तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही होटल जैसा स्वादिष्ट, लज़ीज़ और परफेक्ट पास्ता बना सकते हैं, जो पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगा.