‘मणिशंकर अय्यर को राज्यसभा का लालच मिला होगा, इसलिए ममता का कर रहे गुणगान’, अधीर रंजन चौधरी ने किया पलटवार

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘मणिशंकर को राज्यसभा का लालच मिला होगा, इसलिए ममता का कर रहे गुणगान’

Last Updated:

मणिशंकर अय्यर ने ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की असली नेता बताया, जिसे अधीर रंजन चौधरी और डी. राजा ने अय्यर की व्यक्तिगत राय कहा है. अय्यर ने कहा था कि ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा. उनके बयान से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

ख़बरें फटाफट

'मणिशंकर को राज्यसभा का लालच मिला होगा, इसलिए ममता का कर रहे गुणगान'Zoom

अधीर रंजन चौधरी ने मणिशंकर अय्यर पर उनके बयान को लेकर हमला बोला है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. कोलकाता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की असली नेता बताकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “उनको राज्यसभा सदस्य बनाने का प्रलोभन मिला होगा. इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं.”

सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा, “यह मणिशंकर अय्यर की व्यक्तिगत राय है. कुछ पत्रकार भी इस मुद्दे पर लिखते रहते हैं. आज भी एक लेख छपा है, जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी इस गठबंधन का एक चेहरा हो सकती हैं. कई तरह के विचार सामने आ रहे हैं. इससे पता चलता है कि गठबंधन को एकजुटता और उचित समन्वय के साथ काम करना चाहिए. इन टिप्पणियों पर ध्यान देना चाहिए.”

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा था, “ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा, क्योंकि ममता बनर्जी ही इस गठबंधन की नेता हैं. साथ-साथ और दो-चार लोग हैं, जो इस पद को हासिल कर सकते हैं. राहुल गांधी इस पद पर रहने की कोशिश करने के बजाय किसी छोटी पार्टी के नेता, चाहे स्टालिन, ममता दीदी, अखिलेश, तेजस्वी या किसी और को संभालने दें.

पश्चिम बंगाल में कांग्रेसियों के सीएम ममता बनर्जी के सपोर्ट में होने पर अय्यर ने कहा था, सारी कांग्रेस तो ममता बनर्जी के पास है. कुछ अधीर रंजन चौधरी जैसे छूट गए हैं. उन्हें छोड़कर तो पूरी पार्टी उस तरफ चली गई है. मैं खुद टीएमसी में ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था. मैं दिसंबर 1997 के अंत में यहां पार्टी में शामिल हुआ, लेकिन तीन हफ्ते में मुझे पता चला कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं, तो ऐसे में मैं क्या करता? इसलिए मैंने टीएमसी छोड़ दी थी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट हैंड था.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP